{"_id":"58d8cce04f1c1b447763db0c","slug":"entrance-examination-date-of-ug-management-course-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूजी मैनेजमेंट कोर्सेज में 10 मई तक भरे जा सकेंगे आवेदन फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी मैनेजमेंट कोर्सेज में 10 मई तक भरे जा सकेंगे आवेदन फॉर्म
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Mar 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 मई निर्धारित की गई है। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में मैनेजमेंट पाठ्यक्रम एमबीए फाइव इयर, बीकॉम ऑनर्स और बीबीए के चार कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये तथा एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
एलयू एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि इस साल से एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से कैशलेस होगी। इसलिए आवेदन फीस का भुगतान ई-पेमेंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एमबीए फाइव इयर और बीकॉम ऑनर्स में आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 60 फीसदी तथा एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों लिए 55 फीसदी न्यूनतम अंक की अनिवार्यता रखी गई है।
इन सभी पाठ्यक्रमों की फीस 30 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है। पहले सेमेस्टर में पांच हजार रुपये कॉशन मनी के साथ कुल 35,775 फीस देनी होगी। एमबी फाइव इयर पाठ्यक्रम में दाखिले के पहले तीन साल में बीबीए की डिग्री दी जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे दाखिले
स्टूडेंट्स
- फोटो : demo pic
अभ्यर्थी चाहे तो तीन साल बाद पढ़ाई छोड़ सकेगा। पांच साल की पढ़ाई पूरी करने पर उसे बीबीए के साथ ही एमबीए की डिग्री भी दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा 20 अप्रैल को की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 22 से 29 मई के बीच होनी प्रस्तावित हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें
एमबीए फाइव इयर 60
बीकॉम ऑनर्स 100
बीबीए 120
बीबीए आईबी 60
बीबीए एमएस 60
बीबीए टूरिज्म 60
हेल्पलाइन-
0522-4150500, 8005195983
ईमेल आईडी- admission2017@lkouniv.ac.in
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा 20 अप्रैल को की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 22 से 29 मई के बीच होनी प्रस्तावित हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें
एमबीए फाइव इयर 60
बीकॉम ऑनर्स 100
बीबीए 120
बीबीए आईबी 60
बीबीए एमएस 60
बीबीए टूरिज्म 60
हेल्पलाइन-
0522-4150500, 8005195983
ईमेल आईडी- admission2017@lkouniv.ac.in