फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   entrance examination date of B.com in lucknow university

एलयूः बीकॉम-बीकॉम ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

Sat, 20 Apr 2019 04:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 20 Apr 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
entrance examination date of B.com in lucknow university
डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातक प्रबंधन और बीएलएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल से तीन मई के बीच होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के दिन ही भारांक और उप-श्रेणी के प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र सत्यापित न कराने पर उन्हें भारांक और उप-श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा। लविवि में स्नातक में दाखिले को आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तारीख 15 अप्रैल थी। विश्वविद्यालय में इस साल बीए और बीए ऑनर्स पाठ्यक्रमों में 6,226 और बीकॉम में 9,364 आवेदन फॉर्म आए हैं। बीएससी में लगातार तीसरे साल आवेदन की संख्या कम हुई है। बीएससी बायो में 2,987 और बीएससी मैथ्स में 5,335 आवेदन फॉर्म आए हैं। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला 90 मिनट की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन


तीन भाग में होगा सत्यापन
लविवि ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के हिसाब से सत्यापन प्रक्रिया को तीन भागों में बांटा है। तीनों भाग में सत्यापन प्रवेश परीक्षा के बाद होगा।
पहला भाग - स्पोर्ट्स-एनसीसी का भारांक या फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित-रक्षा कार्मिक तथा दिव्यांग की उप-श्रेणी वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए नवीन परिसर स्थित पर्यटन अध्ययन संस्थान पहुंचना होगा। पहली पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच तथा दूसरी पाली के अभ्यर्थियों का सत्यापन 2.30 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा भाग - ओबीसी, एससी और एसटी अभ्यर्थियों का सत्यापन काउंसलिंग के समय ही होगा। ऑनलाइन काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित होंगे।
तीसरा भाग - बीवीए-बीएफए और फाइन आर्ट्स विभाग के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन पुराने परिसर के रसायनशास्त्र विभाग में होगा।

बीए-बीए ऑनर्स छोड़कर सभी में ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग

entrance examination date of B.com in lucknow university
डेमो

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2019/04/20/img_5cbaf614575d5.jpg

लविवि में सत्र 2019-20 में बीए और बीए ऑनर्स को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन ऑफ कैंपस प्रणाली पर काउंसलिंग होगी। एलएलबी ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स, बीसीए, बीवोक, एमबीए फाइव ईयर, बीबीए और बीएलएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कैंपस नहीं आना होगा। ये लविवि की वेबसाइट पर अपने प्रमाणपत्र अपलोड कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। लविवि ने पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 200 रुपये पंजीकरण शुल्क भी लगाया है। पंजीकरण शुल्क और एडवांस फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को सीट आवंटित होगी। वहीं, बीए और बीए ऑनर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग पहले की तरह ऑनलाइन ऑन कैंपस काउंसलिंग ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed