{"_id":"5d454cab8ebc3e6cf805f795","slug":"entrance-date-for-ug-and-pg-in-dr-shakuntala-misra-national-rehabilitation-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश की डेट जारी, यहां देखें- डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी प्रवेश की डेट जारी, यहां देखें- डिटेल
Sat, 03 Aug 2019 02:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों दिव्यांग विद्यार्थियों के बाद में आए प्रवेश आवेदन को भी स्वीकार कर प्रवेश पूरा कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
हालांकि ईडब्ल्यूएस के तहत सीटें अब भी जारी नहीं की जा सकी हैं। निदेशक प्रवेश गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रो. अवनीश चंद्र मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि प्रवेश प्रभारियों के अनुरोध पर प्रवेश प्रक्रिया की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विशेष परिस्थिति में विद्यार्थियों के प्रार्थना पत्र को केंद्रीय प्रवेश समिति के पास भेजें। उन्होंने कहा है कि 6 अगस्त तक प्रवेशित छात्रों की सूची तैयार कर केंद्रीय प्रवेश समिति को जरूर उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस के तहत सीट वृद्धि पर एक-दो दिन में मुहर लग जाएगी। इसके बाद इनके आवेदन लेकर प्रवेश की अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। इसमें सिर्फ ईडब्ल्यूएस कोटे के ही प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन 10 अक्तूबर तक
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला छात्रावास के आवंटन आज
पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में नवप्रवेशित दिव्यांग छात्राओं को छात्रावास आवंटन तीन अगस्त दोपहर 12 बजे से छात्रावास में किया जाएगा। चीफ प्रोवोस्ट महिला छात्रावास प्रो. शेफाली यादव ने बताया कि छात्राओं की प्रोविजनल सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्राएं आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित हों।
पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में प्रवेशित विद्यार्थियों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर 10 अक्तूबर तक करना है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रजनी रंजन सिंह ने बताया कि विद्यार्थी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी व अन्य आवश्यक अभिलेखों की कॉपी 14 अक्तूबर तक प्रशासनिक भवन के कक्ष संख्या-1 में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध कराएं।