फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineering and management students will learn to fill up the passport form

इंजीनियरिंग-मैनेजमेंट के छात्र सीखेंगे पासपोर्ट फॉर्म भरना

Sat, 03 Dec 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
 engineering and management students will learn to fill up the passport form
डेमो
सूबे के 30 इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में स्टूडेंट्स को पासपोर्ट बनवाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पासपोर्ट विभाग की टीम स्टूडेंट्स को पासपोर्ट फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेज अटैच करना सिखाएगी। 
विज्ञापन


अगर स्टूडेंट्स पासपोर्ट के लिए सामूहिक रूप से आवेदन करेंगे, तो उन्हें स्पेशल अपॉइंटमेंट दिया जाएगा। मौजूदा समय में दो से तीन दिन की वेटिंग पर अपॉइंटमेंट मिल रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अमित सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को दी।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स विदेशों में नौकरी जॉइन व शोध करने और पढ़ाई के लिए तत्काल पासपोर्ट प्राप्त करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे छात्र-छात्राओं को पासपोर्ट बनवाने के लिए जागरूक करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फॉंर्म में स्थायी व मौजूदा पता ल‌िखना जरूरी

 engineering and management students will learn to fill up the passport form
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
इसके तहत लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर में आईआईटी, आईआईएम समेत 30 इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों के स्टूडेंट्स को पासपोर्ट बनवाने संबंधी जानकारी दी जाएगी।

इसके लिए अमित सिंह, डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी अवनीश रस्तोगी व पंकज कुमार प्रभात के अलावा सहायक पासपोर्ट अधिकारी विभिन्न कॉलेजों में जाएंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जो स्टूडेंट्स मूल निवास से अलग रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें पासपोर्ट फॉर्म में स्थायी और मौजूदा दोनों पता भरना चाहिए। सही पता का उल्लेख नहीं करने पर पेनाल्टी वसूलने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed