फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eleven medical college will open in up

खुशखबरीः यूपी के इन 11 शहरों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Wed, 13 Apr 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Apr 2016 11:52 AM IST
सार

  • 2012 में मेडिकल कॉलेजों में थी कुल 1140 एमबीबीएस सीटें 
  • चार सालों में ये सीटें हो गई 1740 
  • बांदा मेडिकल कॉलेज को जल्द मिलेगी 100 सीटों की मान्यता 

विज्ञापन
eleven medical college will open in up
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic

विस्तार

प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन में साइलेंट रिवॉल्यूशन चल रहा है। सरकार इस वर्ष 11 नए मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी कर रही है। ग्रेटर नोएडा, जौनपुर, चंदौली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, फैजाबाद के मेडिकल कॉलेज का बजट में प्रावधान कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बहराइच के लिए भी शीघ्र ही केंद्र से अप्रूवल मिल जाएगा। इन मेडिकल कॉलेजों के खुलने से प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें लगभग तीन हजार हो जाएंगी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट 1600 करोड़ से 3100 करोड़ किया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही एसजीपीजीआई के 500 करोड़ के ऋण की गारंटी दी गई है। इससे वहां इमरजेंसी मेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी, ट्रांसप्लांट सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस: 2012 में मेडिकल कॉलेजों में कुल 1140 एमबीबीएस सीटें थीं। चार सालों में ये 1740 हो गई है। बांदा मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों की मान्यता जल्दी मिलेगी। 

बदायूं, ग्रेटर नोएडा और लोहिया इंस्टीट्यूट की 400 सीटें अगले साल बढ़ जाएंगी। इससे संख्या 2140 तक पहुंच जाएगी। आजादी के बाद 75 सालों में प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज मिले लेकिन इस साल ही 11 मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। 

केजीएमयू को दिए गए है 12 नए विभाग

eleven medical college will open in up
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic

एमडी:मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिक से अधिक हायर फैकल्टी खोलने पर ध्यान दिया। इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी विभाग खोले जा रहे हैं। केजीएमयू को 12 नए विभाग दिए गए हैं।

पांच अन्य विभागों को एक महीने के अंदर अनुमति दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 18 सुपर स्पेशियलिटी विभागों का रिम्स सैफई में भी उद्घाटन किया है। इन विभागों के खुलने से प्रदेश में एमडी की एक हजार सीटें हो जाएंगी, जबकि अभी सिर्फ 603 सीटें ही हैं। 

नर्सिंग स्टाफ:2012 में प्रदेश में नर्सिंग के 151 सेंटर थे और सिर्फ 5850 नर्सें हर साल तैयार हो रही थी वहीं, अब सेंटर की संख्या 186 हो गई है और 16 हजार नर्सें हर साल प्रशिक्षित हो रही हैं। 

पैरामेडिकल स्टाफ :पैरामेडिकल के 2012 में 120 ट्रेनिंग सेंटर थे वही अब ये संख्या 326 हो चुकी है। अब 3350 के स्थान पर हर साल 8360 पैरामेडिकल प्रशिक्षित होकर निकल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed