फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   educational report will be put in parliament

संसद में पेश होगी एलयू की शैक्षिक रिपोर्ट, शैक्षणिक ऑडिट के लिए आई टीम

Fri, 09 Aug 2019 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
educational report will be put in parliament
एलयू कैंपस में कक्षा से निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ऑडिट के लिए आई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की टीम ने मंगलवार से अपना काम शुरू कर दिया। टीम विवि के साथ ही सहयुक्त कॉलेजों का भी डाटा चेक करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी करेगी।

विज्ञापन


कुलपति ने टीम को सहयोग करने के लिए तीन प्रोफेसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। कैग की यह रिपोर्ट वर्ष 2020 में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में रखी जाएगी। कैग ने शैक्षणिक प्रदर्शन ऑडिट के लिए देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में लविवि का भी चयन किया है।
विज्ञापन


इसके तहत विवि के पिछले साल के सभी रिकॉर्ड और डाटा का आंकलन किया जाएगा। ऑडिट टीम का नेतृत्व कर रहे शमशेर सिंह ने इसको लेकर मंगलवार को लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह से मुलाकात की। कुलपति ने ऑडिट में सहयोग की जिम्मेदारी प्रो. अनिल मिश्रा, प्रो. एनके पांडेय तथा प्रो. राजीव मनोहर को सौंपी है। ये तीनों टीम की जरूरत के लिए सभी डाटा प्रदान करेंगे या कहां से मिल सकता है, इसकी जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अल्पसंख्यक समेत दो अन्य कॉलेजों का होगा निरीक्षण

educational report will be put in parliament
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

ऑडिट टीम पांच साल के शैक्षिक प्रदर्शन ऑडिट के दौरान लविवि से सहयुक्त एक अल्पसंख्यक कॉलेज समेत दो अन्य कॉलेजों का भ्रमण करेगी। इस दौरान वहां के प्रबंधन, प्राचार्य और शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों से भी मुलाकात करेगी।

ऑडिट टीम ने इसके लिए मंगलवार को सभी सहयुक्त कॉलेजों की सूची भी ले ली है। इस ऑडिट में विवि के सहयुक्तता देने का तरीका, उसमें लगने वाले समय आदि का आंकलन भी किया जाएगा।

देखें- ऑडिट में मुख्य रूप से ये बिंदु हैं शामिल

educational report will be put in parliament
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑडिट में मुख्य रूप से ये बिंदु हैं शामिल :
लविवि में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की वर्गवार संख्या
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या
परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या
इंप्रूवमेंट भरने वाले और उसमें पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या
विद्यार्थियों की इंटर्नशिप की संख्या
विवि में छात्र और छात्राओं का औसत
प्रति शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या
विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की स्थिति
विवि में शिक्षकों की संख्या
शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया
शिक्षकों के शैक्षिक यात्रा पर जाने का विवरण और संख्या
लविवि में प्रोजेक्ट की संख्या
शिक्षकों का शैक्षिक प्रदर्शन
विवि में संचालित कुल पाठ्यक्रम
विवि में संचालित पाठ्यक्रमों की प्रणाली रेग्युलर या स्ववित्तपोषित
पांच साल में शुरू हुए नये पाठ्यकम
पांच साल के दौरान बंद होने वाले पाठ्यक्रम
सिलेबस अपडेट करने की औसत अवधि
विवि को मिलने वाला बजट
विवि से सहयुक्त कॉलेजों की संख्या
सहयुक्तता लेने की प्रक्रिया और लगने वाला समय आदि।

प्रोफेसरों को मदद के लिए लगाया
विवि के महाविद्यालय यहां का अंग हैं। कैग की ऑडिट टीम उनका भी निरीक्षण करेगी। टीम के सहयोग के लिए तीन प्रोफेसरों को लगाया गया है, जिससे कि टीम को अपने काम में आसानी हो। - प्रो. एसपी सिंह, कुलपति, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed