एलयू पर डिप्टी सीएम ने की तोहफों की बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. दिनेेश शर्मा ने एलयू पर तोहफों की झड़ी लगा दी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ट्रांसफार्मर, सड़क और मेस के लिए चार करोड़, तेरह लाख चार हजार रुपये की सौगात दी।
लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (लूटा) की मांग पर लविवि को केंद्रीय विवि बनाने के आश्वासन के साथ शिक्षकों के लिए इनोवेशन सेंटर बनाने की सहमति दी।
लूटा द्वारा खुद के लिए आयोजित सम्मान समारोह से अभिभूत डॉ. दिनेेश शर्मा ने विवि को अपना परिवार बताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के बीएएमएस स्टूडेंट्स ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग की।
स्टूडेंट्स ने बताया कि उनका कोर्स बहुत ही देर से चल रहा है। अगर यही हाल रहा तो उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। स्टूडेंट्स ने बताया कि अप्रैल 2016 में अंतिम परीक्षा हुई थी, जिसके बाद छह छात्रों की सप्लीमेंट्री होने के बाद उनकी दोबारा परीक्षा जनवरी 2017 में हुई।
जबकि छह महीन के अंदर सप्लीमेंट्री परीक्षा करा लेने का नियम है। हालांकि अभी तक प्रायोगिक परीक्षा भी नहीं कराई गई है। डेढ़ साल देर होने का खतरा मंडराने लगा है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहले से ही लविवि को विभिन्न कार्योें के लिए बजट देने की योजना तैयार कर चुके थे।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने सम्मान समारोह में मंच पर पहुंचते ही बिना कुछ देर किए पहले से तैयार पर्ची मंगाई और बोलना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी।
जल्द बनेगा इनोवेशन सेंटर
एलयू की सड़कों पर खर्च करने के लिए उन्होेंने सबसे ज्यादा खर्च करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ 55 लाख रुपये देने की घोषणा की। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विवि में ट्रांसफार्मर की कमियों केकारण बिजली का गंभीर संकट पैदा हो जाता है।
इसको सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने ट्रांसफार्मर खरीदने के लिए 33 लाख 82 हजार रुपये देने की घोषणा की। एलयू में अपने पुराने दिनों को याद कर डिप्टी सीएम ने कई प्रसंग सुनाये।
उन्होंने कहा छात्र जीवन में प्रो. नीरज जैन सबसे ज्यादा चाय पीते थे और पैसा देने की बारी पर खिसक लेत थे, मजबूरी में हमें पैसा देना पड़ता था। उन्होंने प्रोफेसर पवन अग्रवाल के ढोलक बजाने के प्रसंग को भी बताया जिस पर पूरा हाॅल ठहाकों से गूंज उठा, वहीं पीछे खड़े प्रो. पवन अग्रवाल ने कहा कि वे सर का बड़प्पन है कि इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी हमें याद रखें हैं।
लूटा नेे उप मुख्यमंत्री से लविवि को केंद्रीय विवि बनाने की मांग की। इसको लेकर लूटा ने डॉ. दिनेश शर्मा को एक ज्ञापन भी दिया। दिनेश शर्मा ने कहा कि वह इसको लेकर हां या ना नहीं करेंगे, लेकिन इसको नजरअंदाज भी नहीं कर सकता।
इस दौरान वह थोड़े भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि विवि केंद्रीय दर्जा दिलाने के लिए जो भी बन सकेगा वह करेंगे। पिछले कुछ महीनों से मेस की समस्या को लेकर लगातार छात्र बवाल काटते रहे हैं।
इस को सुधारने केलिए उपमुख्यमंत्री ने 89 लाख 22 हजार रुपये खर्च करने के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की समस्याओं का हर स्तर से निराकरण किया जाएगा।