फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy cm dinesh sharma gave rs 4.13 crore to lucknow university

एलयू पर डिप्टी सीएम ने की तोहफों की बरसात

Sat, 01 Apr 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Apr 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
deputy cm dinesh sharma gave rs 4.13 crore to lucknow university
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते ‌ड‌िप्टी सीएम - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. दिनेेश शर्मा ने एलयू पर तोहफों की झड़ी लगा दी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ट्रांसफार्मर, सड़क और मेस के लिए चार करोड़, तेरह लाख चार हजार रुपये की सौगात दी।

विज्ञापन


लखनऊ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (लूटा) की मांग पर लविवि को केंद्रीय विवि बनाने के आश्वासन के साथ  शिक्षकों के लिए इनोवेशन सेंटर बनाने की सहमति दी।
विज्ञापन


लूटा द्वारा खुद के लिए आयोजित सम्मान समारोह से अभिभूत डॉ. दिनेेश शर्मा ने विवि को अपना परिवार बताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के बीएएमएस स्टूडेंट्स ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टूडेंट्स ने बताया कि उनका कोर्स बहुत ही देर से चल रहा है। अगर यही हाल रहा तो उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। स्टूडेंट्स ने बताया कि अप्रैल 2016 में अंतिम परीक्षा हुई थी, जिसके बाद छह छात्रों की सप्लीमेंट्री होने के बाद उनकी दोबारा परीक्षा जनवरी 2017 में हुई।

जबकि छह महीन के अंदर सप्लीमेंट्री परीक्षा करा लेने का नियम है। हालांकि अभी तक प्रायोगिक परीक्षा भी नहीं कराई गई है। डेढ़ साल देर होने का खतरा मंडराने लगा है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहले से ही लविवि को विभिन्न कार्योें के लिए बजट देने की योजना तैयार कर चुके थे।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने सम्मान समारोह में मंच पर पहुंचते ही बिना कुछ देर किए पहले से तैयार पर्ची मंगाई और बोलना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी।

जल्द बनेगा इनोवेशन सेंटर

deputy cm dinesh sharma gave rs 4.13 crore to lucknow university
एलयू में कार्यक्रम के दौरान ‌‌ड‌िप्टी सीएम ‌द‌िनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

एलयू की सड़कों पर खर्च करने के लिए उन्होेंने सबसे ज्यादा खर्च करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ 55 लाख रुपये देने की घोषणा की। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विवि में ट्रांसफार्मर की कमियों केकारण बिजली का गंभीर संकट पैदा हो जाता है।

इसको सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने ट्रांसफार्मर खरीदने के लिए 33 लाख 82 हजार रुपये देने की घोषणा की। एलयू में अपने पुराने द‌िनों को याद कर ड‌िप्टी सीएम ने कई प्रसंग सुनाये।

उन्होंने कहा छात्र जीवन में प्रो. नीरज जैन सबसे ज्यादा चाय पीते थे और पैसा देने की बारी पर ‌ख‌िसक लेत थे, मजबूरी में हमें पैसा देना पड़ता था। उन्होंने प्रोफेसर पवन अग्रवाल के ढोलक बजाने के प्रसंग को भी बताया ‌‌ ज‌िस पर पूरा हाॅल ठहाकों से गूंज उठा, वहीं पीछे खड़े प्रो. पवन अग्रवाल ने कहा ‌क‌ि वे सर का बड़प्पन है ‌क‌ि इतने बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी हमें याद रखें हैं।

लूटा नेे उप मुख्यमंत्री से लविवि को केंद्रीय विवि बनाने की मांग की। इसको लेकर लूटा ने डॉ. दिनेश शर्मा को एक ज्ञापन भी दिया। दिनेश शर्मा ने कहा कि वह इसको लेकर हां या ना नहीं करेंगे, लेकिन इसको नजरअंदाज भी नहीं कर सकता।

इस दौरान वह थोड़े भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि विवि केंद्रीय दर्जा दिलाने के लिए जो भी बन सकेगा वह करेंगे। पिछले कुछ महीनों से मेस की समस्या को लेकर लगातार छात्र बवाल काटते रहे हैं।

इस को सुधारने केलिए उपमुख्यमंत्री ने 89 लाख 22 हजार रुपये खर्च करने के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की समस्याओं का हर स्तर से निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed