{"_id":"5d9b9cd58ebc3e017f1e7071","slug":"departments-gave-incomplete-information-for-naac-grading-lucknow-news-lko4857316142","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः नैक के लिए 90 प्रतिशत विभागों ने दी अधूरी सूचनाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः नैक के लिए 90 प्रतिशत विभागों ने दी अधूरी सूचनाएं
Tue, 22 Oct 2019 04:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) आवेदन की गाड़ी जहां से चली थी, वापस वहीं आकर खड़ी हो गई है। विवि प्रशासन को नैक के लिए आवेदन करने से पहले सभी विभागों की सूचनाएं चाहिए होती हैं। ये सूचनाएं प्रमाण के साथ नैक के पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं।
विवि ने कई महीनों पहले विभागों से ये सूचनाएं मांगी थीं। सूचनाएं अपलोड करने से पहले पता चला है कि 90 फीसदी से ज्यादा विभागों से मिली सूचनाएं अधूरी हैं। इंटरनल क्वालिटी एंश्यारेंस सेल (आईक्यूएसी) ने सूचनाओं के लिए एक बार फिर से विभागों को पत्र लिखा है।
लविवि की नैक ग्रेडिंग की अवधि मई में समाप्त हो चुकी है। विवि ने अंतिम तारीख समाप्त होने से पहले अपनी प्रक्रिया शुरू ही नहीं की। अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद 30 जुलाई तक विभागों को अपनी सभी सूचनाएं देने के लिए कहा गया। इनमें विभाग के बारे में सभी सूचनाएं 35 पेज के प्रोफॉर्मा पर भरकर देनी हैं।

नैक को लेकर राजभवन भी गंभीर
सभी सूचनाओं के साथ ही उनका प्रमाण देना भी अनिवार्य है। विभागों से जो सूचनाएं आई हैं उनमें या तो उनके प्रमाण आए नहीं हैं और अगर प्रमाण आए भी हैं तो अधूरे हैं। ऐसे में उनको अपलोड करना संभव नहीं है। इसलिए आईक्यूएसी टीम की ओर से ये सभी सूचनाएं एक बार फिर से मांगी गई हैं।
नैक ग्रेडिंग को लेकर राजभवन भी काफी गंभीर है। इसलिए राजभवन ने सभी विवि को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ हुई बैठक में नैक और उसकी तैयारियों पर भी रिपोर्ट मांगी थी। विवि को नैक की तैयारियों पर प्रेजंटेशन देने को भी कहा गया है।