फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of semester exams in BBAU

बीबीएयू की सेमेस्टर परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें डिटेल

Wed, 20 Nov 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
date of semester exams in BBAU
बीबीएयू

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं 09 दिसंबर से शुरू होंगी। जिसके लिए परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। भरा हुआ परीक्षा फार्म विभागों द्वारा परीक्षा नियंत्रक के यहां 25 नवंबर तक जमा होंगे। सीबीसीएस सिस्टम लागू होने के बाद यह पहली सेमेस्टर परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अनुसार विभागों को परीक्षा 09 से 18 दिसंबर के बीच आयोजित करनी होगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने डीन व विभागों को इससे जुड़ी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा है। उन्होंने विभागों से कहा है कि वे विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण रूप से भरे परीक्षा फार्म विभाग द्वारा परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 25 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बिना एडमिट कार्ड के विभाग परीक्षा कराता है तो उसके लिए परीक्षा विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने विभागों से आंसर बुक 22 नवंबर तक प्राप्त करने को कहा है। विवि ने इस सत्र में पहली बार पूरी तरह से सीबीसीएस सिस्टम को प्रभावी बनाया है। इसके प्रभावी होने के बाद यह पहली परीक्षा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed