फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of postgraduate exams in lucknow university

एलयूः परास्नातक परीक्षाओं की डेट जारी, परीक्षा विभाग ने कार्यक्रम देने के लिए भेजा पत्र

Thu, 31 Oct 2019 04:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 31 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
date of postgraduate exams in lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक परीक्षाएं दो दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होंगी। विवि प्रशासन ने इसकी तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने पत्र भेजकर सभी विभागाध्यक्षों को इस तारीख के हिसाब से परीक्षा कार्यक्रम देने को कहा है। लविवि की स्नातक परीक्षाएं 15 नवंबर से होनी हैं। परीक्षा विभाग ने बीए और बीकॉम का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ले. कर्नल अंजनी कुमार मिश्रा की ओर से जारी पत्र में सभी विभागाध्यक्षों को 2 से 14 दिसंबर के बीच दी गई तिथियों के हिसाब से कार्यक्रम भेजना है। यह कार्यक्रम तैयार होने के बाद परीक्षा विभाग से इसे जारी करेगा। इसी के हिसाब से परीक्षा होनी है। लविवि ने स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके परीक्षा केंद्र इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 13 को
लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 13 नवंबर को होगी। विभाग में इसका विस्तृत कार्यक्रम मौजूद है। विभागाध्यक्ष प्रो. रानू उनियाल के अनुसार अभ्यर्थी कार्यक्रम देखकर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भ विज्ञान विभाग की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 से
लविवि के भूगर्भ विज्ञान विभाग में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 नवंबर से होंगी। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना होगा। प्रयोगात्मक परीक्षा 18 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed