{"_id":"5f3a632e8ebc3e4ae528ebc2","slug":"date-of-phd-entrance-examination-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 से
Mon, 17 Aug 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय की अधूरी पड़ी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है। लविवि प्रशासन ने पीएचडी की बची हुई प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को कराने का फैसला किया है। नया प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की सुविधा 19 अगस्त से मिलेगी। एडमिट कार्ड पर विस्तृत समय और आवंटित परीक्षण केंद्र मुद्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि वाणिज्य और कला संकायों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 16 और 17 मार्च को हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते विज्ञान, विधि, शिक्षा और ललित कला संकायों की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 29 अगस्त को होगी। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी न होने से विद्यार्थी काफी परेशान थे। कई विद्यार्थियों की फेलोशिप भी खतरे में पड़ी हुई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर समाधान हो सकेगा।
लविवि में पीएचडी की 492 सीट पर दाखिले के लिए 5,260 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं। प्रवेश परीक्षा 70 अंकों की होगी। इसके बाद साक्षात्कार 30 अंकों का होगा। अभ्यर्थी नए प्रवेश पत्र के हिसाब से निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकेंगे। इसके बाद साक्षात्कार तथा दाखिले की अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Trending Videos
24 तक करें पीजी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन
लविवि में पीजी, बीपीएड, एमपीएड और एमएड में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त है। इसी तरह डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इनके फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।