{"_id":"5cbeea3cbdec22764d270c69","slug":"date-of-pg-entrance-exams-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीजी प्रवेश परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटीः पीजी प्रवेश परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम
Tue, 23 Apr 2019 04:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं की 4500 सीटों के लिए दाखिले की जंग 8 मई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को प्रवेश परीक्षा का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए इस पर 27 अप्रैल तक आपत्ति मांगी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ही किसी दूसरे विषय की प्रवेश परीक्षा की तिथि एक दिन होने पर इसमें बदलाव किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई से विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी इसे देख लें अगर विवि की किसी दूसरे विषय की परीक्षा से उसकी टैली है तो वे ई-मेल lupgtest19@gmail.com पर इसकी सूचना अपने आवेदन की स्कैन कॉपी के साथ 27 अप्रैल तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय एक मई को फाइनल प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। उसी दिन से एडमिट कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 41 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 10,626 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
देखें, इन तीन कोर्सो में प्रवेश नहीं
lucknow university
- फोटो : amar ujala
तीन कोर्सों में प्रवेश नहीं
प्रवेश समन्वयक ने बताया कि सीटों की अपेक्षा कम आवेदन वाले तीन स्ववित्तपोषित कोर्सों में नए सत्र 2019-20 में प्रवेश न लेने का निर्णय लिया गया है। ये कोर्स एमए (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमए (फ्रेंच), एमएससी (मास कॉम इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी)