फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of examination form of semester in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः 22 तक भरें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म, 24 अप्रैल से होंगे एग्जाम

Wed, 17 Apr 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
date of examination form of semester in lucknow university
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म 22 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं। विवि प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों को एक मौका और दिया है। 18 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरने पर किसी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद 22 अप्रैल तक उन्हें 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। सेमेस्टर परीक्षा की शुरुआत 24 अप्रैल से होनी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि मई-जून सम सेमेस्टर के लिए पीजी-प्रबंधकीय, पीजी-पीजी डिप्लोमा, एलएलबी-एलएलबी ऑनर्स, बीसीए, एमसीए, बीएससी-एमएससी एग्रीकल्चर और अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि की वेबसाइट www.luonline.in और  www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म रेग्युलर और एग्जेंप्टेड दोनों परीक्षार्थियों को भरना है। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित संकाय और कॉलेज में जमा करना होगा। संकायाध्यक्ष और प्राचार्य को भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट सत्यापित करके परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 22 अप्रैल तक जमा करना है। कॉलेजों को आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा फीस का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed