फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date of  BA LLB last semester exams in Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University

विधि यूनिवर्सिटी में लास्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेट जारी, स्टूडेंट्स घर से देंगे एग्जाम

Wed, 24 Jun 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
date of  BA LLB last semester exams in Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। छात्रों को विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। वे घर बैठे परीक्षा देंगे। 29 जून से 11 जुलाई के मध्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस परीक्षा की समयसारणी नहीं है, केवल अवधि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय यूजीसी के निर्देशों और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के आधार पर परीक्षा करा रहा है। यह परीक्षा केवल अंतिम 10वीं सेमेस्टर के छात्रों के लिए है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत 29 जून को स्पोर्ट्स लॉ, 3 जुलाई को लॉ एंड इकॉनोमिक, 7 जुलाई को रियल एस्टेट लॉ और 11 जुलाई को लॉ एंड एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी। इन चार विषयों में से छात्रों को दो अनिवार्य विषयों में परीक्षा देनी होगी। दोनों विषयों में 3-3 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से एक-एक प्रश्न का निबंधात्मक जवाब देना होगा।
विज्ञापन


अधिकतम ढाई हजार से तीन हजार शब्दों में छात्रों को लिखना होगा। छात्रों को अपनी हैंडराइटिंग में लिखना होगा और जिस तिथि को उस विषय की परीक्षा होगी उसके 48 घंटे में उन्हें निबंध की स्कैन कॉपी को परीक्षा नियंत्रक और संबंधित शिक्षक को ईमेल द्वारा भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को निर्देश दिया गया है कि 14 जुलाई तक सेमिनार पेपर प्रजेंटेशन होगा। इसके लिए वे अपने फैकल्टी से संपर्क कर सकते हैं। जिन छात्रों को यह परीक्षा देने में असुविधा हो यूनिवर्सिटी को सूचित कर सकते हैं। उनके लिए बाद में ऑन कैंपस परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके संबंध में बाद में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। अंतिम सेमेस्टर के छात्र परीक्षा परिणाम के बाद इम्प्रूवमेंट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इम्प्रूवमेंट में जो भी अंक प्राप्त होंगे वह मान्य होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed