फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Date for B ed application extended till 24 March.

यूपी: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 24 मार्च तक बढ़ाई गई

Tue, 16 Mar 2021 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Mar 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Date for B ed application extended till 24 March.
बीएड परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 24 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च थी लेकिन अभ्यर्थियों की कम संख्या को देखते हुए तारीख बढ़ा दी गई है।

वहीं, आवेदन करने में अभ्यर्थियों को कई तरह की समस्याएं आ रही थीं। विवि द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर अभ्यर्थियों ने समस्याएं बताई थीं।

आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हुई थी। 19 मई को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। अभी तक 3,35,543 छात्रों ने पंजीकरण कराया है लेकिन शुल्क जमा कर आवेदन पक्का करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या महज 1,58,617 है।
विज्ञापन

 
गत वर्ष करीब 4,32,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीएड की राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि छात्रों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर बताई गई समस्याओं के आधार पर फ्रिक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन बनाया गया है, जिससे संबंधित उत्तर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, स्नातक अंतिम वर्ष के अंक, रोल नंबर आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। विवि ने इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वहीं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी अभ्यर्थी लिंग, परीक्षा केंद्र, विषय वर्ग और भरांक में संसोधन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed