फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   date for admission in navyug kanya mahavidyalaya, DAV PG college and AP sen memorial

दाखिले का अभी भी मौका, नवयुग समेत इन कॉलेजों में कर सकते हैं आवेदन

Wed, 17 Jul 2019 12:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
date for admission in navyug kanya mahavidyalaya, DAV PG college and AP sen memorial
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सिर्फ डिग्री कॉलेजों का ही विकल्प बचा है। कुछ कॉलेजों ने दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 से 31 जुलाई तक बढ़ाई है। सभी कॉलेजों में दाखिले स्नातक की मेरिट के आधार पर होने हैं।

विज्ञापन


नवयुग कन्या महाविद्यालय : नवयुग कन्या महाविद्यालय में एमए हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही एमकॉम के आवेदन फॉर्म 20 जुलाई तक मिलेंगे। यहां एमए में 120 और एमकॉम में 50 सीटें हैं। इसके अलावा बीए की बची हुई कुछ सीटों पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज : नाका स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी बायो और मैथ्स में दाखिले का मौका है। कॉलेज के प्राचार्य केके पांडेय ने बताया कि दाखिले के लिए 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यांत पीजी कॉलेज में काफी बची हैं सीटें

date for admission in navyug kanya mahavidyalaya, DAV PG college and AP sen memorial
प्रतीकात्मक तस्वीर
बप्पी श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज : बीएसएनवी पीजी कॉलेज में बीएससी में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक संपर्क किया जा सकता है। कॉलेज के प्राचार्य राकेश चंद्रा ने बताया कि बीएससी मैथ्स में रेगुलर की 25 और सेल्फ  फाइनेंस की 80 सीटें खाली हैं। इन पर दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विद्यांत पीजी कॉलेज : विद्यांत पीजी कॉलेज में बीए, एमए और एमकॉम में अभी भी काफी सीटें खाली बची हुई हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. धर्म कौर ने बताया कि आवेदन फॉर्म लेकर आवेदन किया जा सकता है।

एपीसेन मेमोरियल : चारबाग स्थित एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज से ऑफलाइन मिल रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। कॉलेज की प्राचार्य शिवानी दुबे ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमए समाजशास्त्र और एमए हिंदी के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं। दाखिले मेरिट के आधार पर होने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed