फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ma english can be start in awadh girls degree college

इन विश्वविद्यालयो में जल्द शुरू हो सकते है एमए और बीएससी में यह कोर्स

Sat, 19 Nov 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
ma english can be start in awadh girls degree college
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

राजधानी के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी और महोना स्थित महामाया राजकीय महाविद्यालय में बीएससी पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति मिलना लगभग तय है। 

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद बैठक में सोमवार को इन दोनों कॉलेजों के मामले समिति के अनुमोदन के लिए रखे जाएंगे। कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसके अलावा भी कई विद्यालयों में पाठ्यक्रमों की अस्थाई संबद्धता का मुद्दा रखा जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय और राज्य सम्मान से सम्मानित शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार देने संबंधी प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
महोना क्षेत्र में महामाया राजकीय महाविद्यालय के अलावा कोई दूसरा राजकीय या अनुदानित विद्यालय नहीं है।

इस विद्यालय में अभी तक बीएससी की पढ़ाई नहीं होती थी। इस वजह से क्षेत्र के स्टूडेंट्स के पास महंगे निजी कॉलेजों में एडमिशन लेना पड़ता है। दूसरा विकल्प 20 किलोमीटर की दूरी तय करके शहर के कॉलेजों में दाखिला लेने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शैक्षिक अवकाश और वेतन संबंधी मामले भी रखे जाएंगे

ma english can be start in awadh girls degree college
डेमो

इस समस्या को देखते हुए शासन ने राजकीय महामाया महाविद्यालय मे इस साल से बीएससी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए थे। एलयू ने कॉलेज में बीएससी पाठ्यक्रम में दाखिले की अनुमति दे दी थी। 

कार्य परिषद ने अभी तक इसे अपनी मंजूरी नहीं दी है। इसलिए कार्य परिषद के सामने सोमवार को यह मामला रखा जाएगा। दूसरी ओर अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2017-18 से दो वर्ष के लिए एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रम की अस्थायी सहयुक्तता देने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा। 

बैठक में इसके अलावा गोसाईंगंज स्थित लाला गणेश प्रसाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए गृह विज्ञान की स्थायी सहयुक्तता देने का मामला भी रखा जाएगा। 
चारबाग स्थित गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज को सेल्फ फाइनेंस योजना के अंतर्गत बीबीए पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षिक सत्र 2017-18 से अनुमति देने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा। कार्य परिषद बैठक में इसके अलावा शिक्षकों के शैक्षिक अवकाश और वेतन संबंधी मामले भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed