फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cpat 2017 result declared, neha bhalla topper.

सीपैट-2017 का रिजल्ट घोषित, नेहा भल्ला ने किया टॉप, 13 अक्टूबर से काउंसलिंग

Wed, 11 Oct 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Oct 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Cpat 2017 result declared, neha bhalla topper.
demo pic

यूपी के राजकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों की यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी की सीटों पर दाखिले के लिए हुई कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट-2017 (सीपैट) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में नेहा भल्ला ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्‍थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


लखनऊ के हरदोई रोड स्थित जनरैलगंज कॉलोनी में रहने वाली नेहा भल्ला बताया कि मैंने पिछले साल कोचिंग की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन इस साल सेल्फ स्टडी के दम पर परीक्षा दी थी। जिसमें मुझे यह सफलता मिली। वहीं जौनपुर के पंकज ने सीपैट में दूसरी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना रिजल्ट लविवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सीपैट की काउंसलिंग 13 अक्तूबर से लखनऊ के दो केंद्रों पर तीन चरणों में होगी।

प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि काउंसलिंग के लिए 13 से 15 अक्तूबर के बीच पंजीकरण कराना होगा। इसी दौरान 16 अक्तूबर तक अभ्यर्थी दाखिले के लिए कॉलेजों के विकल्प भर सकेंगे। पहली आवंटन सूची 17 अक्तूबर को जारी होगी। इसके बाद 22 से 24 अक्तूबर के बीच पहले चरण का सत्यापन और सीट कन्फर्मेशन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 अक्टूबर को जारी होगी दूसरे चरण की आवंटन सूची

Cpat 2017 result declared, neha bhalla topper.
प्रतीकात्मक फोटो

25 अक्तूबर से दूसरे चरण की आवंटन सूची जारी होगी। 26 से 27 अक्तूबर के बीच अभ्यर्थियों को दूसरे चरण का सत्यापन और सीट कन्फर्मेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 29 अक्तूबर को आवंटन पत्र डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद बची हुई सीटों पर 29 और 31 अक्तूबर के बीच दाखिले होंगे।

डॉक्यूमेंट सत्यापन लखनऊ में नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज विराज खंड गोमतीनगर और इंटीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज सेंटर लविवि न्यू कैंपस में होगा। बची सीटों के लिए काउंसलिंग इंटीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज सेंटर लविवि न्यू कैंपस में होगी। सभी अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये काउंसलिंग फीस देनी होगी। बची सीटों पर काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ 50 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट लाना होगा।

काउंसलिंग के लिए कट ऑफ
सामान्य--9973 रैंक तक
ओबीसी--11,967 रैंक तक
एससी--11,943 रैंक तक
एसटी--11,661 रैंक तक

इन्होंने किया टॉप--
नेहा भल्ला, पंकज कुमार, अटल प्रताप सिंह यादव, अरविंद कुमार लोध, रमेश मौर्या, चंद्र प्रकाश सिंह, मो. जुबैर, ज्योति वर्मा, रवि शंकर चौबे, सैफ अली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed