फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   course of emerging area will start in 33 colleges in new session in AKTU

एकेटीयूः अब रोजगारपरक होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, इमर्जिंग एरिया के शुरू होंगे कोर्स

Fri, 02 Oct 2020 03:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
course of emerging area will start in 33 colleges in new session in AKTU
एकेटीयू - फोटो : अमर उजाला
बीटेक की डिग्री हाथ में होने के बाद भी रोजगार के लिए भटकने वाले युवाओं को सीधे रोजगार परक शिक्षा से जोड़ने और उनको खुद के पैरों पर खड़ा करने की कवायद तेज हो गई है। पिछले कुछ वर्षों से खराब स्थित झेल रही इंजीनियरिंग की पढ़ाई को अब रोजगार से जोड़ने का काम तेज हुआ है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की सख्ती के बाद डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के 33 कॉलेज नए सत्र 2020-21 से इमर्जिंग एरिया के कोर्स या ब्रांच शुरू करेंगे। इसके लिए उनको हरी झंडी भी मिल गई है। इसमें कई कॉलेज नोएडा क्षेत्र के हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में नई ब्रांच शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


एआईसीटीई ने दो साल पहले स्पष्ट कर दिया था कि काफी संख्या में इंजीनियरिंग कॉलेज खुल जाने और पुराने पैटर्न पर ही पढ़ाई कराने की वजह से अब नए इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्धता नहीं दी जाएगी। सिर्फ उन्हीं कॉलेजों को संबद्धता या नई ब्रांच मिलेगी जो इमर्जिंग एरिया (इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिजनेस एनालिटिक्स, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डवलपमेंट) क्षेत्रों में पढ़ाई कराएंगे। इसका सख्ती से पालन शुरू हुआ तो कॉलेज भी बदलाव के लिए तैयार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कॉलेज में होगी 60 सीटें

इसी क्रम में नए सत्र के लिए एकेटीयू से संबद्ध 33 कॉलेजों ने अपने यहां नए सत्र में सीट वृद्धि और पुरानी ब्रांच बंद कर इमर्जिंग एरिया में नई ब्रांच शुरू करने का निर्णय लिया है। नए सत्र से इन कॉलेजों में आने वाले भावी इंजीनियर अब बीटेक में आईओटी, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

इन कोर्सों की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स इंडस्ट्री के लायक तैयार होंगे और जब वो डिग्री लेकर निकलेंगे तो उनको तुरंत रोजगार मिल जाएगा या वो अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने नए सत्र में 33 कॉलेजों को इन इमर्जिंग एरिया में कोर्स या ब्रांच शुरू करने की अनुमति दी है।

इसके अनुसार प्रत्येक कॉलेज में 60 सीट का एक-एक बैच शुरू होगा। इस तरह नए सत्र में इन ब्रांचों में लगभग 2000 सीटों पर प्रवेश होगा। कुछ जगह पर दो शिफ्ट में भी ब्रांच चलाने की संबद्धता ली गई है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी।


बीटेक के साथ एमबीए में भी नई ब्रांच
इमर्जिंग एरिया में बीटेक के साथ एमबीए में भी नई ब्रांच शुरू होगी। बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, कम्प्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम आदि ब्रांच शामिल हैं। वहीं, एमबीए में बिजनेस एनालिटिक्स, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डवलपमेंट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed