फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   counselling of second phase of NEET will be held from 12 december

नीट के दूसरे चरण की काउंसिलिंग की डेट जारी, पढ़ें- यहां पूरी डिटेल

Mon, 07 Dec 2020 04:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
counselling of second phase of NEET will be held from 12 december
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नेशनल इलेजिबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के दूसरे चरण की काउंसिलिंग 12 दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले जो अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं वह 9 दिसंबर तक आवदेन दाखिल कर सकते हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने सेकंड राउंड की काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


निदेशालय ने कहा कि जो अभ्यर्थी ऑल इंडिया सीट लॉक कर चुके हैं और वह सीट छोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन दे सकते हैं। 12 दिसंबर से दूसरे चरण के चॉइस लॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सेकंड राउंड में निजी कॉलेजों की लगभग 400 तथा सरकारी क्षेत्र की 125 सीटों पर काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


यह सभी सीटें एमबीबीएस की हैं। काउंसिलिंग में बीडीएस की सरकारी मेडिकल कॉलेज की 12 सीटें भी लॉक की जाएंगी। यह सीटें केजीएमयू में खाली हैं, जो पहले राउंड के बाद खाली हुई है। निजी कॉलेजों में बीडीएस की 1500 से अधिक सीटें अब भी खाली है। काउंसिलिंग में अभ्यर्थी उनका भी चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed