लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीजी प्रवेश की काउंसलिंग 24 से, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक के 50 से अधिक विषयों के लिए प्रवेश काउंसलिंग 24 जून से शुरू होगी। काउंसलिंग 29-30 जून तक समाप्त करने की कोशिश है। काउंसलिंग ऑनलाइन ऑन कैंपस होगी। काउंसलिंग शेड्यूल के साथ-साथ विश्वविद्यालय ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन भी अपनी वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमों की जानकारी प्राप्त कर काउंसलिंग में शामिल हों।
ऑनलाइन जमा होगी फीस
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि विवि कैशलेश व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। इस क्रम में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि फीस पूरी तरह कैशलेश जमा होगी, इसलिए इसकी तैयारी करके प्रवेश के लिए उपस्थित हों। विद्यार्थी इसके लिए क्रेडिट व डेबिट कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थियों के अभिभावकों को काउंसलिंग स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित हों।
दो चरणों में होगी काउंसलिंग
प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में अभ्यर्थी अपना डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराएंगे। इसके बाद वे एमबीए विभाग में प्रवेश के लिए जाएंगे। यहां कटेगरी वेरीफिकेशन, जीरो फीस वेरीफिकेशन, फीस जमा, बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन व एलाटमेंट लेटर जारी होगा। इसके बाद विद्यार्थी प्रवेश के लिए विभाग में संपर्क करेंगे। जिसका तिथि व समय उनके अलॉटमेंट लेटर पर लिखा रहेगा।
काउंसलिंग की तारीख और समय
कोर्स- काउंसलिंग पहला चरण व कैटेगरी- काउंसलिंग का दूसरा चरण व कैटेगरी
- एमएससी बायोकेमिस्ट्री- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी बॉटनी- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी केमिस्ट्री- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमकॉम कॉमर्स- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी जियोलॉजी- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी/एमए मैथ्स - 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी फिजिक्स- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी/एमए स्टेटिक्स (रेगुलर)- 24 जून- सभी
- एमएससी जूलॉजी- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए पब्लिक हेल्थ- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
देखें- काउंसलिंग की तारीख और समय
काउंसलिंग की तारीख और समय
कोर्स- काउंसलिंग पहला चरण व कैटेगरी- काउंसलिंग का दूसरा चरण व कैटेगरी
- एलएलबी- 24 जून-ओपेन- 25 जून- ओपेन
- आचार्य- 25 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए अर्थशास्त्र- 25 जून-ओपेन- 26 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए परसियन- 25 जून- सभी अभ्यर्थी
- मास्टर सोशल वर्क (रेगुलर) - 25 जून-ओपेन- 26 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी बायोटेक्नोलॉजी- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी/एमए एंथ्रोपोलॉजी- 26 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए एजुकेशन- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए अंग्रेजी- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओपेन/एससी/एसटी
- एमएससी पर्यावरण विज्ञान- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए पब्लिक एड- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए संस्कृत- 26 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट- 26 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए साइकोलॉजी- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
यहां देखें- काउंसलिंग की तारीख और समय
काउंसलिंग की तारीख और समय
कोर्स- काउंसलिंग पहला चरण व कैटेगरी- काउंसलिंग का दूसरा चरण व कैटेगरी
- एमए समाजशास्त्र- 26 जून-ओपेन- 27 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमएससी/एमए स्टेटिस्टिक्स, एमएससी/एमए बायोस्टेटिक्टस- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी माइक्रोबायोलॉजी/एमएससी प्लांट साइंस- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए डिफेंस स्टडीज- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए एआईएच व आर्कियोलॉजी- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए अरेबिक- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- बीलिब- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी/एमए फोरेंसिक साइंस- 27 जून-ओपेन- 28 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए जियोग्राफी- 27 जून-ओपेन- 28 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए ज्योतिर्विज्ञान- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमवीए पेंटिंग- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमवीए स्कल्पचर- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमवीए अप्लाइड आर्ट- 27 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी- 28 जून-ओपेन- 29 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
पढ़ें- काउसलिंग की तारीख और समय
काउंसलिंग की तारीख और समय
कोर्स- काउंसलिंग पहला चरण व कैटेगरी- काउंसलिंग का दूसरा चरण व कैटेगरी
- एमए अरब कल्चर- 28 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए हिंदी- 28 जून- ओपेन- 29 जून- ओबीसी/एससी/एसटी
- एमए होम साइंस- 28 जून- सभी अभ्यर्थी
- मास्टर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन- 28 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए ह्यूमन कांसिसनेश एंड योगिक साइंस- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- एमए जर्नलिज्म एंड मास कॉम- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- एमलिब- 28 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए एमआईएच आदि- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- एमए राजनीति विज्ञान- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- मास्टर सोशल वर्क आदि- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- मास्टर पब्लिक हेल्थ- 28 जून- सभी अभ्यर्थी
- एलएलएम- 28 जून-ओपेन-29 जून ओबीसी/एससी/ एसटी
- एमए वूमेन स्टडीज- 29 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए उर्दू- 29 जून- सभी अभ्यर्थी
-एमए लिंग्विस्टिक- 29 जून- सभी अभ्यर्थी
- एमए फिलॉशिफी- 29 जून- सभी अभ्यर्थी