फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   confusion among teachers after reduced physics curriculum in UP Board

यूपी बोर्डः प्रैक्टिकल करने हैं आठ, पर पाठ्यक्रम में हैं सिर्फ पांच , शिक्षक और स्टूडेंट्स दोनों भ्रमित

Thu, 23 Jul 2020 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
confusion among teachers after reduced physics curriculum in UP Board
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कटौती की है। इसको लेकर कुछ विषयों के शिक्षकों में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई है। भौतिक विज्ञान में जहां 8 प्रैक्टिकल करने को कहा गया है, वहीं पाठ्यक्रम में केवल पांच ही दिए गए हैं। ऐसे में शिक्षक और छात्र दोनों ही भ्रमित हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम कम करने के बाद कुछ विषयों को लेकर शिक्षकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। पाठ्यक्रम में जो अंश हटाए गए हैं और जो परीक्षा में पूछा जाएगा, यह दोनों ही मेल नहीं खा रहे। भौतिक विज्ञान के शिक्षक ऐसी ही गड़बड़ी से भ्रम की स्थिति में आ गए हैं। परीक्षा में आठ प्रैक्टिकल पूछे जाएंगे जबकि जो नया पाठ्यक्रम दिया गया है उसमें केवल पांच प्रैक्टिकल के बारे में ही जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि जब शिक्षक खुद भ्रमित हैं तो वे छात्रों को कैसे पढ़ा पाएंगे। उन्होंने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल परीक्षा में दो खंड होते हैं। नए पाठ्यक्रम के अनुसार हर खंड से 4-4 प्रैक्टिकल पूछे जाएंगे। कुल आठ प्रश्न छात्रों को करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खंड क में एक ही प्रैक्टिकल पूछा गया है, जबकि खंड ख में चार प्रैक्टिकल पूछे गए हैं। ऐसे में दोनों मिलाकर छात्रों को पांच प्रैक्टिकल ही करने होंगे, लेकिन नए पाठ्यक्रम में आठ प्रैक्टिकल के प्रश्न करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को समझ में नहीं आ रहा है कि बाकी तीन प्रैक्टिकल कौन सा पढ़ाए, जबकि पाठ्यक्रम में से प्रैक्टिकल के बाकी टॉपिक हटा दिए गए है। उन्होंने बताया कि खंड क में 9 और खंड ख में 6 प्रैक्टिकल हटा दिए गए हैं। 

पेपर पैटर्न में होगा बदलाव 

हाईस्कूल और इंटर के पाठ्यक्रम में कटौती किए जाने से इस बार बोर्ड परीक्षा के पेपर पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड ने पाठ्यक्रम में बदलाव और इससे पेपर पैटर्न में हुए बदलाव का प्रारूप वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पाठ्यक्रम में से जो भाग हटाए गए हैं उनसे प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे, लेकिन उनके अंकों को दूसरे प्रश्नों में विभाजित किया गया है।

नए पेपर प्रारूप में नए तरीके से हुए अंक विभाजन को भी दिखाया गया है। जीजीआईसी सरोसा भरोसा की अंग्रेजी की प्रवक्ता डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि जैसे अंग्रेजी में ड्रामा मर्चेंट ऑफ वेनिस हटा दिया गया है। इसके प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। इसके अंकों को दूसरे प्रश्नों में विभाजित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय साहित्य से संबंधित पाठ्य ही पाठ्यक्रम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed