फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   college will appoint teachers in up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में कॉलेज ही लगाएंगे अपने शिक्षकों की ड्यूटी

Sun, 21 Oct 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
college will appoint teachers in up board exam
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी खुद कॉलेज प्रशासन लगाएगा। कॉलेज ही यह तय करेगा कि परीक्षा केंद्रों पर किस शिक्षक की ड्यूटी लगानी है। विभाग की ओर से उनको ड्यूटी के लिए तैनात किए जाने वाले शिक्षकों की संख्या उपलब्ध करा दी जाएगी। विभाग ने ऐसा इसलिए किया है ताकि ड्यूटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से संबंधित कॉलेज पर हो।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाती है। इनमें से सबसे ज्यादा करीब ढाई हजार से ज्यादा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक का परीक्षा कार्यालय सभी शिक्षकों का परिचय पत्र बनाता है, जिसका रिकॉर्ड कार्यालय में उपलब्ध रहता है। 
विज्ञापन


आमतौर पर परीक्षा कार्यालय यह तय करता है कि किस शिक्षक की ड्यूटी किस परीक्षा केंद्र पर लगाई जाएगी। लेकिन इस व्यवस्था में वित्तविहीन विद्यालयों द्वारा मनमानी होती है। शिक्षक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के नाम पर रिलीव तो हो जाते हैं लेकिन परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने नहीं जाते। वहीं कई वित्तविहीन विद्यालय कई शिक्षकों को अध्यापन कार्य के लिए रोक लेते हैं, परीक्षा ड्यूटी के लिए नहीं भेजते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में 2019 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य स्वयं कॉलेज करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि  चार हजार शिक्षकों के सापेक्ष करीब छह हजार शिक्षकों का परिचय पत्र बनाया जाएगा। इनमें से दो हजार शिक्षक रिजर्व में रखे जाएंगे। विद्यालयों को यह संख्या उपलब्ध करा दी जाएगी कि उनके यहां के कितने शिक्षक किस परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करेंगे। कौन-कौन से शिक्षक ड्यूटी करेंगे यह उक्त कॉलेज स्वंय तय करेगा।


उन्होंने बताया कि इससे शिक्षकों को ड्यूटी पर भेजने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से कॉलेज पर आ जाएगी। यदि कोई शिक्षक ड्यूटी करने नहीं जाएगा तो उसके स्थान पर वह दूसरे शिक्षक को ड्यूटी करने के लिए भेजा जा सकता है। वहीं सभी शिक्षकों का ब्यौरा आधार नंबर समेत विभाग के पास रहेगा। उनको विशेष कोड भी दिया जाएगा। जो परिचय पत्र पर अंकित होगा। परीक्षा केंद्र के प्रभारी और उड़ाका दल के सदस्य किसी भी समय ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की जांच कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed