{"_id":"5714946d4f1c1b815510fbf7","slug":"cm-inaugurated-another-jaipuria-school-in-lucknow-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया लखनऊ के एक स्कूल का उद्घाटन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीएम ने किया लखनऊ के एक स्कूल का उद्घाटन
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने किया स्कूल का उद्घाटन
- फोटो : amar ujala
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की सुशांत गोल्फ सिटी शाखा का रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उद्घाटन किया। स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि हमने भी लैपटॉप बांटे। स्क्रीन पर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और उनका फोटो था, जो हट नहीं सकता। हटाने पर लैपटॉप ही क्रैश हो जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सुशांत गोल्फ सिटी आसपास का इलाका राजधानी का सबसे बेहतर क्षेत्र बनने जा रहा है। यहां एचसीएल आ रही है। एक हजार करोड़ रुपये लागत से कैंसर इंस्टीटयूट बन रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल फेम सुमोना चक्रवर्ती और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया उपस्थित रहे।