फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   classes suspended in AKTU-BBAU and punarvas university due to corona virus

CoronaVirus Update: एकेटीयू-बीबीएयू में 2 और पुनर्वास विवि में 5 अप्रैल तक कक्षाएं स्थगित

Fri, 20 Mar 2020 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
classes suspended in AKTU-BBAU and punarvas university due to corona virus
प्रतीकात्मक तस्वीर

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जारी शासन के नए निर्देश के क्रम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने संबद्ध संस्थानों में दो अप्रैल तक कक्षाएं स्थगित करने को कहा है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने भी अपने यहां कक्षाएं, शोध कार्य दो अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। वहीं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने अपने यहां कक्षाएं, सेमिनार, कार्यशाला आदि शैक्षिक गतिविधियां पांच अप्रैल तक स्थगित की हैं।

विज्ञापन


एकेटीयू ने पूर्व में 22 मार्च तक कक्षाएं स्थगित की थीं। कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी बंद कर दी थी। हाल में विवि परिसर में चल रही पुनर्परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। इसी क्रम में रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने सभी कॉलेज के निदेशक व प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक संस्थान दो अप्रैल तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को अपने घर में रहने व ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों से पढ़ाई करने को कहा है। सभी परीक्षाएं व बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी दो अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है। बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम, लाइब्रेरी व खेल गतिविधियां भी दो अप्रैल तक बंद

बीबीएयू प्रशासन ने कहा है कि 02 अप्रैल तक पीजी, एमफिल, पीएचडी आदि की कक्षाएं व उपस्थिति दो अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है। मिड टर्म एग्जाम, इंटरनल एसेसमेंट व अन्य परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित हैं। जिम, लाइब्रेरी व खेल गतिविधियां भी दो अप्रैल तक बंद रहेंगे।

बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगी। गेस्ट हाउस भी बाहरी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। किसी भी तरह का सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाला आयोजन न करें। साफ-सफाई का परिसर में विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 5 अप्रैल तक शैक्षिक कार्य स्थगित कर दिया गया है।

साथ ही स्पेशल बैक पेपर, मिड सेमेस्टर, एसाइनमेंट, प्रेजेंटशन आदि की सभी परीक्षाएं 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी हैं। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने कॉलेजों को कहा है कि वे गोपनीय सामग्री अपने केंद्र में सुरक्षित रखें। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवि में 23 मार्च तक प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। हालांकि कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने की सलाह दी गई है।

उर्दू विवि में इंटरव्यू स्थगित

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में स्ववित्तपोषित योजना के तहत संविदा पर शिक्षकों की भर्ती का इंटरव्यू 19 मार्च से प्रस्तावित था। रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद के अनुसार दो अप्रैल तक यह इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। नई तिथियों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed