फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   centralized control room will monitor every exam center in every district of UP

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बनेगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर की तरह करेगा काम

Tue, 29 Oct 2019 03:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 29 Oct 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
centralized control room will monitor every exam center in every district of UP
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला स्तर पर सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम कॉल सेंटर की भांति काम करेगा। कंप्यूटर व इंटरनेट युक्त कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पहली बार परीक्षा के लिए इस तरह का कंट्रोल रूम बनाए जाने की योजना है। हालांकि अभी सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का स्थान तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन


इस बार परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्ते व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी तो रहेगी ही साथ ही सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से भी इन पर नजर रखी जाएगी। जिले में कॉल सेंटर की भांति कंट्रोल रूम विकसित किया जाएगा। जहां से बैठे-बैठे सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्षों के भीतर की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डर के साथ दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। वहीं इस बार डीवीआर की क्षमता बढ़ाने के साथ राउटर भी लगाया जाएगा। राउटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्षाओं के अंदर की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे आईपी एड्रेस और लॉगइन पासवर्ड के माध्यम से देखा जा सकेगा। सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम में इंटरनेट युक्त कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। हर कंप्यूटर से अधिकतम 15 से 16 परीक्षा केंद्रों पर बराबर नजर रखी जाएगी। निरीक्षण के लिए राजकीय विद्यालय के दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनुचित स्थिति पैदा होने पर कंट्रोल रूम में बैठे शिक्षक सचल दस्ते और जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी सूचना दे देंगे।

बोर्ड से मिला है निर्देश

centralized control room will monitor every exam center in every district of UP
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक महीने पहले देना होगा आईपी एड्रेस
परीक्षा केंद्र तय हो जाने के बाद बोर्ड परीक्षा से एक महीने पहले जिला विद्यालय निरीक्षक को आईपी एड्रेस और लॉगइन पासवर्ड देना हेागा। परीक्षा केंद्रों को सीलबंद लिफाफे में डीआईओएस को यह मुहैया कराना होगा। ताकि वे कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कनेक्ट करा सकें। सेंट्रलाइज्ड केंट्रोल रूम का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। हालांकि यह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय विद्यालय या जनपदीय राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में बन सकता है।

बोर्ड द्वारा कंट्रोल रूम निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद कंट्रोल रूम स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed