{"_id":"5d4d46ee8ebc3e6ce3783e86","slug":"cbse-increase-board-fee-to-double-late-fee-raised-to-2000","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने दोगुनी की बोर्ड फीस, विलंब शुल्क भी एक से बढ़ाकर दो हजार किया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई ने दोगुनी की बोर्ड फीस, विलंब शुल्क भी एक से बढ़ाकर दो हजार किया
Fri, 09 Aug 2019 06:53 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्तमान शैक्षिक सत्र से छात्रों से ली जाने वाली बोर्ड फीस दोगुनी कर दी है। कक्षा 10 और कक्षा 12 के जो छात्र वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षा देंगे उनसे दोगुनी फीस वसूली जाएगी। पांच विषयों के लिए प्रति छात्र से बोर्ड 1500 रुपये वसूलेगा। जबकि अतिरिक्त विषय के लिए बोर्ड फीस 300 रुपये प्रति छात्र निर्धारित कर दी गई है। विलंब शुल्क में भी दोगुनी बढ़ोतरी की गई है।
वर्तमान में सीबीएसई कक्षा नौ व 11 के छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण और कक्षा 10 और 12 के छात्रों का ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवा रहा है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 के छात्रों के लिए पांच विषयों की फीस प्रति छात्र 1500 रुपये निर्धारित की गई है जो गत वर्ष तक 750 रुपये थी।
वहीं अतिरिक्त विषय के लिए प्रति छात्र 300 रुपये फीस की गई है जो गत वर्ष तक 150 रुपये ही थी। कक्षा दस के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद बोर्ड विलंब शुल्क 2000 रुपये प्रति छात्र वसूलेगा। गत वर्ष तक यह शुल्क 1,000 रुपये थी।
विज्ञापन
इंटर के छात्रों को भी पांच विषयों के लिए 1500 रुपये शुल्क देना होगा जो पहले 750 रुपये थी। वहीं अतिरिक्त विषय की फीस भी प्रति छात्र 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। इंटर में भी विलंब शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई है।

प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क में भी बढ़ोतरी
बोर्ड ने इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है। गत वर्ष तक बोर्ड प्रति छात्र से प्रति विषय 80 रुपये वसूलता था। इस सत्र से छात्रों को प्रति विषय 150 रुपये देने होंगे। वहीं माईग्रेशन सर्टिफिकेट का शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है।