फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbse high school students can study vocational subjects

सीबीएसई के स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे अब तीन भाषाएं

Sat, 25 Jun 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jun 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
cbse high school students can study vocational subjects
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल के स्टूडेंट्स को एक साथ तीन भाषाओं को पढ़ने का मौका देगा। काउंसिल ने अपनी नई ‘स्कीम ऑफ स्टडीज’ जारी कर दी है। 

विज्ञापन


स्कीम के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी के साथ स्टूडेंट्स सातवें सब्जेक्ट के रूप में क्षेत्रीय भाषा ले सकते हैं। सीबीएसई स्टूडेंट्स को छह सब्जेक्ट के अलावा अतिरिक्त विषय लेने का मौका देता है।
विज्ञापन


इस वजह से स्टूडेंट्स के पास हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही क्षेत्रीय भाषा पढ़ने मौका होता है। स्कीम ऑफ स्टडीज में वोकेशनल सब्जेक्ट्स लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार स्टूडेंट्स के पास यह विकल्प भी होगा कि हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा या दोनों भाषा ले सकेंगे। स्टूडेंट्स मुख्य के साथ ही कोर, इलेक्टिव या फंक्शनल भाषा भी एक साथ ले सकता है।

जबकि कुछ सब्जेक्ट्स एक साथ लेने पर रोक लगाई गई है। इन सब्जेक्ट्स की सूची काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स सूची को देखकर कक्षा नौ में विषयों का चयन कर सकते हैं। ये विषय उसे हाईस्कूल में भी पढ़ने होंगे। हाईस्कूल में स्टूडेंट्स को विषय बदलने का मौका नहीं दिया जाता है।

विषयों के संबंध में पूर्ण जानकारी

cbse high school students can study vocational subjects
स्टूडेंट - फोटो : demo pic
ऐसा होगा स्वरूप-
सब्जेक्ट-1 :  भाषा 1-हिंदी या इंग्लिश
सब्जेक्ट-2 : भाषा 2- भाषा 1 में ली गई भाषा के अलावा दूसरी भाषा या इलेक्टिव सब्जेक्ट

सब्जेक्ट-3,4 और 5 : एकेडमिक इलेक्टिव में से दो इलेक्टिव सब्जेक्ट और ग्रुप ए में बताए गए वोकेशनल सब्जेक्ट में से एक वोकेशनल विषय। या फिर एकेडमिक इलेक्टिव में से एक इलेक्टिव सब्जेक्ट और ग्रुप-ए में बताए गए वोकेशनल सब्जेक्ट में से दो विषय। या फिर तीन वोकेशनल सब्जेक्ट।

सब्जेक्ट 6 (ऑप्शनल) :  एक भाषा इलेक्टिव लेवल या 
एक इलेक्टिव सब्जेक्ट या फिर एक वोकेशनल विषय या वोकेशनल इलेक्टिव पेपर्स में से एक विषय ले सकते हैं।
सब्जेक्ट- 7 और 8 : जनरल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एंड हेल्थ एजूकेशन (आंतरिक मूल्यांकन के लिए)

इन विषयों को एक साथ लेने पर लगाई गई रोक

-अकाउंट्स (सब्जेक्ट कोड-55) और फाइनेंशियल अकाउंटिंग (780) को एक साथ नहीं लिया जा सकेगा।
-फिजिक्स (42) और अप्लाइड फिजिक्स (625) विषय जनरल रेडिएशन फिजिक्स (666) के साथ लेने पर रोक।

-बायोलॉजी (44) और बायोलॉजी ऑप्थैलमिक (657)।
-इंफार्मेटिक्स प्रैक्टिस (65) और कंप्यूटर साइंस (83) विषय आईटी टूल्स (795) के साथ लेने पर रोक -बिजनेस स्टडीज (54) और बिजनेस ऑपरेशंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन (766)।

-नेल टेक्नोलॉजी एंड रिटेल (770) और आर्ट्स एंड साइंस ऑफ मेकअप एंड रिटेल (771) विषय ब्यूटी एंड हेयर (745) और हॉलिस्टिक हेल्थ (746) को एक साथ नहीं ले सकते।

- मास मीडिया स्टडीज (72) विषय इवोल्यूएशन एंड फॉर्म्स ऑफ मास मीडिया (738) और क्रिएटिव एंड कॉमर्शियल प्रोसीजर इन मास मीडिया (739) को एक साथ नहीं ले सकेंगे।
- लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (79) विषय लाइब्रेरी इंफार्मेशन एंड सोसाइटी (747) और लाइब्रेरी क्लासिफिकेशन एंड कैटेलागिंग (748) एक साथ नहीं ले सकेंगे।

- फैशन स्टडीज (53) विषय एलीमेंट्स ऑफ डिजाइन एंड फैशन (774), इंट्रोडक्शन टू फैशन इंडस्ट्री (775) और गारमेंट कंस्ट्रक्शन (776) विषय एक साथ लेने पर रोक।
- मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी (67) विषय आईटी टूल्स (795) और वेब एप्लीकेशंस (796) एक साथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed