फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE: Booklet of question paper will be available on the day of examination, preparations for first semester examination intensified, OMR sheet will be sent already

सीबीएसई : परीक्षा वाले दिन मिलेगी प्रश्नपत्र की बुकलेट, पहली सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां हुईं तेज

Sun, 07 Nov 2021 03:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Nov 2021 03:58 PM IST
सार

सीआईएससीई के कक्षा 10 और 12 बोर्ड की पहली सेमेस्टर परीक्षा भी ओएमआर शीट पर होगी। हालांकि सीआईएससीई के छात्रों को दिए जाने वाले प्रशनपत्र और ओएमआर शीट की एक ही बुकलेट होगी।

विज्ञापन
CBSE: Booklet of question paper will be available on the day of examination, preparations for first semester examination intensified, OMR sheet will be sent already
CBSE

विस्तार

बोर्ड की पहली सेमेस्टर परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से दिशा-निर्देश जारी होते ही स्कूलों में इसके आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। बोर्ड स्कूलों को ओएमआर शीट पहले ही भेज देगा, जबकि प्रश्नपत्रों की बुकलेट परीक्षा के दिन ऑनलाइन डाउनलोड करनी होगी। बोर्ड ने स्कूलों को प्रयोगात्मक परीक्षा कराने और प्रोजेक्ट वर्क पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई कक्षा 10 की पहली सेमेस्टर परीक्षा 17 और कक्षा 12 की 16 नवंबर से शुरू होगी। वहीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा 30 नवंबर और कक्षा 12 की एक दिसंबर से शुरू हाेंगी। पहली सेमेस्टर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। डेढ़ घंटे की परीक्षा होगी। छात्र ओएमआर शीट पर विकल्प चुनेंगे, जबकि प्रश्न के लिए अलग से बुकलेट दी जाएगी।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों के संगठन सहोदया की सदस्य व वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि  परीक्षा कराने के लिए बोर्ड की तरफ से रोजाना दिशा-निर्देश जारी हो रहे हैं।ओएमआर शीट पहले ही स्कूलों को भेज दी जाएंगी, जिनका प्रिंटआउट निकालकर उन्हें सुरक्षित रखवाना होगा। जबकि प्रश्नपत्र की बुकलेट भी ऑनलाइन आएगी, लेकिन परीक्षा के दिन संबंधित विषय का प्रिंटआउट निकलवाकर छात्रों को बांटनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों को बोर्ड द्वारा सैंपल ओएमआर शीट भी भेजी जा रही हैं, ताकि वे इसके अनुसार तैयारी करवा सकें। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र प्रश्नपत्र वाली बुकलेट घर ले जा सकते हैं। परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। छात्रों को दूसरे स्कूलों में जाकर परीक्षा देनी होगी। वहीं जो छात्र अपने मूल विद्यालय वाले शहर में नहीं हैं, उन्हें उसी शहर के स्कूल में परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा, जहां वे रह रहे हैं।

अंक अपलोड नहीं किए तो 50 हजार का जुर्माना
स्कूलों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी करानी हैं। ऋचा खन्ना ने बताया कि 23 दिसंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर अंक ऑनलाइन अपलोड कर देने हैं। परीक्षा के लिए बाहर से कोई शिक्षक नहीं आएगा। स्कूलों को अपने शिक्षकों से ही परीक्षा करानी होगी। उन्होंने बताया कि शहर के कई स्कूलों ने परीक्षा संपन्न करा ली है। बोर्ड के साफ निर्देश हैं कि यदि 23 दिसंबर तक अंक अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित स्कूल के खिलाफ 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जागा। वहीं मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया के तहत भी कार्यवाही हो सकती है।


सीआईएससीई : आधा घंटे के बाद आए तो परीक्षा से होंगे बाहर
वहीं सीआईएससीई के कक्षा 10 और 12 बोर्ड की पहली सेमेस्टर परीक्षा भी ओएमआर शीट पर होगी। हालांकि सीआईएससीई के छात्रों को दिए जाने वाले प्रशनपत्र और ओएमआर शीट की एक ही बुकलेट होगी। कक्षा 10 की परीक्षा 29 और कक्षा 12 की परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी। कक्षा 10 की सभी मुख्य विषयों की परीक्षा एक घंटे की और कक्षा 12 की डेढ़ घेंट की होगी। छात्रों को आधे घंटे तक की छूट मिलेगी। इससे ज्यादा लेट हुए तो परीक्षा से बाहर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed