CBSE Result: 12वीं में बेटियां फिर अव्वल, लखनऊ की बेटी अंशुल टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं में इलाहाबाद रीजन में बेटियां फिर अव्वल रहीं। लखनऊ की अंशुल भदौरिया ने 98.6 फीसदी अंक लाकर रीजन की टॉपर बनीं। मनीपाल पब्लिक स्कूल की अंशुल ने यह उपलब्धि आर्ट्स स्ट्रीम के साथ हासिल किया है।
शनिवार को आए रिजल्ट में पहले सात स्थानों पर कुल 13 स्टूडेंट्स हैं। इनमें से छह स्टूडेंट्स अकेले लखनऊ के ही हैं। रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया और उनके 10.39 फीसदी छात्राएं ज्यादा पास हुईं। टॉप-7 में कुल 8 छात्राएं हैं।
इलाहाबाद रीजन में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल के शौर्य श्रेष्ठ और कानपुर के सर पद्मावत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के तरुण कुमार रहे। दोनों को 98.4 फीसदी अंक मिले।
आर्ट्स स्ट्रीम में पहली बार इतने ज्यादा नंबर
इलाहाबाद रीजन की टॉपर अंशुल भदौरिया ने आर्ट्स स्ट्रीम में 98.6 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। आर्ट्स में पहली बार किसी को इतने ज्यादा अंक मिले हैं। वर्ष 2014 में मनीपाल पब्लिक स्कूल की कृति सप्रा ने 98.2 प्रतिशत नंबर लाकर रीजन में टॉप किया था।
पिछले साल से बेहतर रिजल्ट
1.67 फीसदी ज्यादा पास हुए छात्र
0.20 फीसदी अंक ज्यादा मिले टॉपर को
इलाहाबाद रीजन : लड़कों के मुकाबले 10.39 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास
कुल पास : 76.83 फीसदी
छात्र : 73.09
छात्राएं : 83.48
(इलाहाबाद रीजन में पश्चिमी यूपी के 19 जिले छोड़कर कुल 53 जिलों के 729 स्कूल आते हैं।)
इलाहाबाद रीजन के टॉपर्स
1. अंशुल भदौरिया
493/500 (98.6)
मनीपाल पब्लिक स्कूल, रायबरेली रोड, लखनऊ
2. शौर्य श्रेष्ठ
492/500 (98.4)
आर्मी पब्लिक स्कूल एसपी मार्ग लखनऊ
2. तरुन कुमार
492/500 (98.4)
सर पद्मपति सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, कानपुर