फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cat 2017 examination test.

कैट- 2017 की परीक्षा आज, यूपी में 43 और लखनऊ में बनाए गए 07 केंद्र

Sun, 26 Nov 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
cat 2017 examination test.
डेमो पिक

देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2017 का आयोजन रविवार को देश के 140 शहरों में 381 केंद्रों पर होगा। इसमें दो लाख 31 हजार विद्यार्थी किस्मत आजमाएंगे। टेस्ट दो पालियों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक होगा।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए यूपी में 43 और राजधानी में 07 केंद्र बनाए गए हैं। टेस्ट कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन होगा। विद्यार्थियों को सुबह की पाली में 7.30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने को कहा गया है। तीन घंटे की परीक्षा के तीन सेक्शन होंगे और प्रत्येक के लिए एक-एक घंटे होंगे। प्रवेश पत्र 26 नवंबर रविवार को भी डालउलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया है कि प्रवेश पत्र में दिए गए सुझावों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके अनुसार कार्य करें। उल्लेखनीय है कि इस बार लगभग सात साल बाद आईआईएम, लखनऊ कैट आयोजित करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैट के लिए 9 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। जनवरी के दूसरे सप्ताह में टेस्ट का परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसे क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को 20 आईआईएम व अन्य प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed