फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wi-fi facility to be start in all govt colleges

सभी राजकीय कॉलेज होंगे वाई-फाई

Thu, 12 Jan 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jan 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
wi-fi facility to be start in all govt colleges
डेमो

राजधानी के सभी राजकीय और अनुदानित कॉलेज जल्द ही वाई-फाई होंगे। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी होने के बाद एलयू वीसी प्रो. एसपी सिंह ने इसको लेकर सभी कॉलेजों की बैठक बुलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह आयोजित होने के बाद वीसी सभी कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ बैठक करेंगे। शासन की ओर से 27 दिसंबर को जारी शासनादेश में राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को वाईफाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


शासनादेश में इसके लिए जियो इंफोकॉम की सेवाएं लेने को कहा गया है। एक साल तक इसकी सेवाएं फ्री रहेंगी। एलयू कुलपति ने इसको देखते सभी कॉलेजों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद इसकी बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं जेएनपीजी के प्रिंसिपल डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपना कैंपस पहले ही वाईफाई कर रखा है। अभी तक वे बीएसएनएल का कनेक्शन लिए हुए हैं। निर्देश के बाद वे एक और कनेक्शन ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed