फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc will conduct a single exam for same eligibility post

UPSSSC: एक ही परीक्षा से हो जाएगी कई अलग-अलग पदों की भर्तियां

Sun, 29 Apr 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
upsssc will conduct a single exam for same eligibility post
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) समान योग्यता वाले अलग-अलग पदों के विज्ञापन एक साथ कराने पर विचार कर रहा है। ऐसा होने पर आवेदकों को लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा की तरह पदों की प्राथमिकता का विकल्प देना होगा।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों से रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) आए हैं। आयोग इनका परीक्षण कर रहा है। देखा जा रहा है कि कौन-कौन से पद हाईस्कूल योग्यता के हैं, कौन-कौन इंटरमीडिएट व कौन-कौन से स्नातक योग्यता से जुड़े हैं।
विज्ञापन


समान योग्यता वाले अलग-अलग पदों की लिखित परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। फ्रेश भर्तियां केवल लिखित परीक्षा से होनी हैं। ऐसे में एक से अधिक पदों से जुड़ी भर्तियों के लिए आवेदन लेते समय विज्ञापित पदों में से विकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, ग्राम्य विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। देखा जा रहा है कि  क्या इनकी परीक्षा एक साथ कराई जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो आवेदकों को बताना होगा कि चयन होने पर वे किस पद को लेना पसंद करेंगे।

वीडीओ और सेक्रेटरी के 2500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन मई में

ग्राम्य विकास अधिकारी (वीडीओ) व ग्राम्य पंचायत अधिकारी (पंचायत सेक्रेटरी) के करीब 2500 पदों की भर्तियों का विज्ञापन मई में निकालने की तैयारी है। ग्राम पंचायत अधिकारी के करीब 1500 और ग्राम विकास अधिकारी के 900 से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को मिला है। पालीवाल ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन मई में मांगने की योजना है। इससे जुड़ी जरूरी कार्यवाही तेजी से पूरी करने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed