{"_id":"594797eb4f1c1b3b558b4906","slug":"upsee-counselling-start-from-19-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसईई की काउंसलिंग शुरू, मेरिट के आधार पर होंगी सीटें अलॉट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसईई की काउंसलिंग शुरू, मेरिट के आधार पर होंगी सीटें अलॉट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा रही है।
इसमें पहले दिन से सभी क्वालीफाई अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सीटें अलॉट होंगी। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
इसलिए कोई भी अभ्यर्थी कहीं से भी वेबसाइट upsee.nic.in पर पूर्व में दिए गए यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगइन कर प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इसके बाद उन्हेें अपना पासवर्ड बदल कर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Trending Videos
प्रमाणपत्र सत्यापित होने का आएगा एसएमएस
डेमो
- फोटो : demo pic
प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कर इसकी फीस भरने के बाद प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड की जाएगी। प्रमाणपत्रों का विश्वविद्यालय द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा और अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रमाणपत्र सत्यापित होने का एसएमएस आएगा।
इसके बाद अभ्यर्थी को सीटें दिखने लगेंगी। अगर किसी तकनीकी कारण से एसएमएस नहीं आता और सीटें दिखने लगती हैं तो अभ्यर्थी चॉइस फिलिंग कर सकता है। हर राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी फ्रीज, फ्लोट या विड्रा विकल्पों का प्रयोग जरूर करें।
ऐसा न करने पर उनका दावा स्वत: निरस्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को धनराशि सीधे उनके खाते में रिफंड की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी अपना सही बैंक अकाउंट नंबर दें।