फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc will recruit teachers in government colleges

यूपी लोक सेवा आयोग से होंगी सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती

Sun, 15 Apr 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Apr 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
uppsc will recruit teachers in government colleges
JOB UPPSC

राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में टीजीजी (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड) शिक्षकों की भर्ती लोक सेवा आयोग ही कराएगा। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती करने हेतु 23 अगस्त 2017 के संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज कर दी हैं। हिमांशु शुक्ला और दर्जनों अन्य याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने दिया।

विज्ञापन


याचिकाओं में कहा गया कि प्रदेश सरकार ने टीजीजी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को बीच में रद्द करते हुए सहायक अध्यापकों की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा के द्वारा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कहा गया कि सरकार का यह निर्णय मनमाना, अतार्किक और राजनीतिक उद्देश्यों से लिया गया है। संशोधित नियमावली को भूतलक्षी प्रभाव से नहीं लागू किया जा सकता है। याचीगण ने 2016 में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन किया था, जिसे सरकार ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व नियुक्तियां संयुक्त निदेशक शिक्षा के द्वारा क्वालिटी प्वाइंट मार्क्स के आधार पर की जा रही हैं। याचीगण ने पुराने नियम के तहत जारी विज्ञापनों में ही भर्ती के लिए आवेदन किया था।

कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि भर्ती नियमावली में बदलाव करना सरकार का नीतिगत निर्णय है। क्वालिटी प्वाइंट मार्क्स के बजाए लिखित परीक्षा के जरिए भर्ती करने से बेहतर अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।


कोर्ट ने याचीगण की इस दलील को भी स्वीकार नहीं किया कि बाद में संशोधित नियमावली को पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापनों में लागू किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि उपरोक्त संशोधन को हाईकोर्ट की एक विशेष अपील में भी मंजूरी मिल चुकी है, इसलिए सरकार के समक्ष इसे लागू करने में कोई बाधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed