फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPSC issued admit card of PCS main exam

पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस वेबसाइट से करें अपलोड

Fri, 08 Jun 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Jun 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
UPPSC issued admit card of PCS main exam
- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा टलने को लेकर हो रही तमाम अटकों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन


परीक्षा 18 जून से छह जुलाई तक इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में 14032 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। प्रवेश पत्र आयेाग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


कई अभ्यर्थी पीसीएस मुख्य परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया था। ऐसे में परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन, आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। परीक्षा अब तय समय पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आयोग के सचिव जगदीश पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि परीक्षा किसी भी सूरत में नहीं टलेगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से अपराह्नन 12.30 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की अविध सुबह 9.30 से 11.30 बजे और सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की अवधि अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। 

स्टूडेंट्स पूरी करें निर्धारित अर्हता

UPPSC issued admit card of PCS main exam
सचिव का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा करने  की चारों चरणों की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूरी कर ली है, उन्हें इस शर्त के साथ मुख्य परीक्षा में औपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे निर्धारित अर्हता पूरी कर रहे हैं।

अगर किसी भी स्तर पर यह तथ्य प्रकाश में आता है कि अभ्यर्थी ने निर्धारित तिथि तक अर्हता एवं प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। सचिव ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल प्रति एवं दो छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लेकर संबंधित केंद्र में उपस्थित हों, अन्यथा उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed