फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uppsc declared date of main exam

यूपीपीएससी ने घोषित की मुख्य परीक्षा की तिथि, यहां देखें विषयवार कार्यक्रम

Thu, 24 May 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 May 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
uppsc declared date of main exam
डेमो
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 के परिणाम संशोधन के मामले में सुप्रीमकोर्ट से स्टे मिलने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जून से 6 जुलाई तक दो सत्रों में इलाहाबाद व लखनऊ के निर्धारित केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार प्रथम सत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की अवधि दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के मुताबिक 20 जून को अनिवार्य विषय की परीक्षा समाप्ति के बाद एक दिन का गैप तथा 29 जून, 30 जून व 01 जुलाई 2018 को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा होने के कारण इन तिथियों पर मुख्य परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 को दो बार स्थगित किया। आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा को स्थगित करते हुए नई तिथि 17 मई निर्धारित की। बाद में आयोग ने 17 मई की परीक्षा तिथि भी स्थगित कर दी। अब तीसरी बार 18 जून से मुख्य परीक्षा की तिथि जारी हुई है।

यहां पढ़ें, मुख्य परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम

uppsc declared date of main exam
डेमो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed