फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPJEE will conduct exam for entrance in engineering institution.

यूपी: इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए इस बार यूपीएसईई नहीं यूपीजेईई का होगा आयोजन

Mon, 18 Jan 2021 11:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Jan 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
UPJEE will conduct exam for entrance in engineering institution.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश को लेकर स्थिति काफी कुछ साफ होने लगी है। अभी तक हो रहे यूपीएसईई की तर्ज पर इस बार यूपीजेईई का आयोजन किया जाएगा। एनटीए इसके लिए एकेटीयू का सहयोग लेगा। पहले चरण की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही फरवरी में होने वाली ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में पिछले दिनों एनटीए ने एकेटीयू को पत्र भेजकर प्रदेश के 43 शहरों में परीक्षा केंद्र, सिटी कोऑर्डिनेटर, ऑब्जर्वर आदि की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी थी। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कंप्यूटर लैब की जरूरत होती है। इसलिए एनटीए एकेटीयू के कम्प्यूटर लैब वाले कॉलेजों में सेंटर बना सकता है।
विज्ञापन


एकेटीयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. सुबोध वेरिया ने बताया कि एंटीए ने जो जानकारी मांगी थी। उसे भेज दिया गया है। एकेटीयू के 220 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कई में 200 कम्प्यूटर की लैब हैं। समन्वयक आदि बनाने के बारे में वह अंतिम निर्णय करेंगे। परीक्षा यूपीजेईई के रूप में आयोजित होगी। जेईई की पहले चरण की प्रवेश परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक दो पालियों में होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी व मैसेज से कर रहे जागरूक

एकेटीयू इस बार बीटेक प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा। केंद्रीय स्तर पर होने वाले प्रवेश के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेजों को स्थानीय स्तर पर भी निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड के लगभग 8 लाख, वर्तमान और पूर्व सत्र के विद्यार्थियों को मेसेज भेजे गए हैं।

कैब की बैठक इसी सप्ताह
प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इसी सप्ताह सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग, आरक्षण के नियमों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed