फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP governor instructs pending degrees should be distributed free.

यूपी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिए निर्देश, निशुल्क बांटी जाएंगी लंबित डिग्रियां

Thu, 30 Sep 2021 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Sep 2021 10:46 AM IST
सार

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिया है कि लंबे समय से लंबित डिग्रियों को निशुल्क वितरित किया जाए। इस संबंध में दस सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP governor instructs pending degrees should be distributed free.
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में वर्षों से लंबित डिग्रियां विद्यार्थियों को निशुल्क वितरित की जाएंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी कुलपतियों को इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि भविष्य में दीक्षांत समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों में डिग्री वितरित की जाए।
विज्ञापन


इसके लिए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दस सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर सभी विश्वविद्यालयों को अनिवार्य रूप से डिजी लॉकर में डिग्री उपलब्ध कराने, छात्रों से उपाधि शुल्क शिक्षा सत्र के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की फीस के साथ जमा कराने, अंतिम अंकपत्र या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट देने से पहले छात्रों से अदेयता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने, डाक से डिग्री भेजने के विकल्प के लिए उनका पता लेने और डिग्री भेजने के लिए विद्यार्थियों से कोई आवेदन पत्र न लेने की व्यवस्था भी लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed