फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board result announcement tomorrow

UP Board Result: वेबसाइट के अलावा ऐसे भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Sun, 29 Apr 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
up board result announcement tomorrow
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
10वीं और 12वीं के छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। रविवार को यूपी बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12.30 बजे इंटरमीडिएट और उसके बाद करीब 1.30 बजे हाईस्कूल का परिणाम जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट या results.amarujala.com पर देख सकेंगे।
विज्ञापन


गत वर्षों की अपेक्षा इस बार यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन समय पर समाप्त कराकर जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा था। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा स्वयं इसकी निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल पर सख्ती बरतने के चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम 50 प्रतिशत से कम हो सकता है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर मेरिट में स्थान बनाने वाले टॉप 10 छात्रों की कॉपियां भी बोर्ड अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। 

यूपी बोर्ड के नतीजे सीधे आपने फोन या इमेल पर पाने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्टर करें। रजिस्टर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।

स्टेप-1: जिस कक्षा का रिजल्ट चाहिए, उससे संबंधित नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • 12वीं कक्षा के नतीजे पाने के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें-  UP Board 12th Result 2018
  • 10वीं कक्षा के नतीजे पाने के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें-   UP Board 10th Result 2018

स्टेप-2:   जैसे ही आप इस लिंक पर जाएंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, अनुक्रमांक संख्या, फोन नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भरनी होगी।

स्टेप-3: अपनी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म के नीचे दिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आप अमर उजाला वेबसाइट पर रजिस्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed