फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board examination will be held in 112 centers in lucknow

यूपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची, प्रस्तावित सूची से काटे गए 32 केंद्र

Thu, 20 Dec 2018 03:46 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
up board examination will be held in 112 centers in lucknow
डेमो

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बुधवार को जारी कर दी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, इस साल लखनऊ में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 96 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


लखनऊ में जारी प्रस्तावित सूची में 144 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 100 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पहले प्रस्तावित सूची में से 32 परीक्षा केंद्रों का नाम काट दिया गया है।

विज्ञापन


पहले प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में से नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, जय चंद्रिका इंटर कॉलेज माल, एस पब्लिक इंटर कॉलेज कुराखर माल, काकोरी कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रखेशर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव, श्री महेश सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज, पटेल आदर्श इंटर कॉलेज बालागंज, डॉॅ. वीरेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज कुर्सी रोड, सक्सेना इंटर कॉलेज इंदिरा नगर, हरीचंद इंटर कॉलेज सदर, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज जैसे कॉलेजों का नाम हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन कॉलेजों में से कुछ नकल के लिए बदनाम रहे हैं। कुछ कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें प्रबंध समिति का विवाद है या फिर किसी अन्य विवाद की वजह से उनका नाम सूची से हटाया गया है।

 

हाल के वर्षों में सबसे कम परीक्षा केंद्र

up board examination will be held in 112 centers in lucknow
up board
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाल-फिलहाल में ये सबसे कम परीक्षा केंद्र हैं। अभी तक 125 से 155 तक परीक्षा केंद्र बना करते थे। इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में भी कुछ कमी आई है। पिछले साल एक लाख दो हजार परीक्षार्थियों के लिए 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इस लिहाज से परीक्षा केंद्र के मामले में यह सबसे कम संख्या है। शिक्षा माफिया छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा का लाभ देने के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सेंधमारी करते हैं। इसी वजह से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की शुरुआत हुई है। इसमें सॉफ्टवेयर पर ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो जाता है।

यूपी बोर्ड में इस साल धारण क्षमता का पूरा उपयोग हुआ है। यही वजह है कि राम भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में 1239 परीक्षार्थी आवंटित किए गए है। यह अनुदानित कॉलेज है। इसके अलावा भी ज्यादातर अनुदानित कॉलेजों में उनकी धारण क्षमता के हिसाब से एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से इस साल बिमला इंटरनेशनल स्कूल मकदूमपुर सबसे छोटा परीक्षा केंद्र है। यहां पर इस साल 377 परीक्षार्थी आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed