फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board exam will be conducted in february

फरवरी में यूपी बोर्ड परीक्षा, कैमरा और वायस रिकॉर्डर से रखी जाएगी नजर

Sat, 08 Sep 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Sep 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
up board exam will be conducted in february
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 का आयोजन फरवरी में होगा। परीक्षा की समय सारणी अगले सप्ताह तक जारी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि फरवरी में ही परीक्षा संपन्न हो जाएगी। उन्होंने कुंभ स्नान के मुख्य दिनों में परीक्षा नहीं कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को विधान भवन स्थित अपने कक्ष में आयोजित बैठक में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्लैक लिस्टेड विद्यालयों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाए। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कक्ष क्षमता के अनुरूप किया जाए और उसी के अनुसार परीक्षार्थी आवंटित किए जाएं। एक ही सोसाइटी या प्रबंधन के विद्यालयों के विद्यार्थियों को उनके ही विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बीते तीन वर्षों से बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने, परीक्षा कक्ष में बैक और फ्रंट कैमरा के साथ-साथ वॉइस रिकॉर्डर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अभियान चलाकर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई और पाठ्यक्रम पूरा किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिन विद्यालयों में पठन-पाठन नहीं हो रहा है, उन्हें चिह्नित करें।

नकल में सख्ती के कारण घटे नौ लाख परीक्षार्थी

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि 2018 बोर्ड परीक्षा में 67 लाख 22 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। वहीं, नकल पर सख्ती के कारण पंजीकरण की तिथि 15 दिन बढ़ाने के बाद भी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए केवल 57 लाख 87 हजार परीक्षार्थी ही पंजीकृत हुए हैं। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल, सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी तथा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद नीना श्रीवास्तव मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed