{"_id":"5a1e74fb4f1c1ba7678be8be","slug":"up-board-exam-center-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस साल 136 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, लगी मुहर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस साल 136 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, लगी मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष राजधानी के 136 केंद्रों पर होगी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार की बैठक में इस पर मुहर लगा दी। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। यूपी बोर्ड में पहली बार सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ था।
15 नवंबर को जारी सूची में भारी गड़बड़ियां थीं। इस वजह से बोर्ड ने समिति को समस्याएं दूर कर परीक्षा केंद्र तय करने की जिम्मेदारी दी थी। समिति ने मंगलवार को नई प्रस्तावित सूची जारी कर दी। इसमें 38 विद्यालय सूची से हटाए, जबकि 17 नए जोड़े गए हैं।
यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र और शिफ्टिंग सूची में होने वाले फर्जीवाड़े को देखते हुए पहली बार परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बनाए गए हैं। बोर्ड ने पोर्टल पर सभी कॉलेजों के फीड ब्यौरे के आधार पर लखनऊ में 157 केंद्र बनाए थे। इस सूची में बड़ी खामियां थीं। आलम यह था कि राजकीय और अनुदानित कॉलेज सूची से हट गए तथा वित्तविहीन और दागी कॉलेज शामिल हो गए।
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने बोर्ड पर मिलीभगत के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद बोर्ड ने सूची पर आपत्तियां मांगकर डीएम को नई सूची तैयार करने के लिए कहा था। मंगलवार को नई सूची तैयार कर दी गई। लखनऊ में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर में करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

बीते साल के मुकाबले कम हुए केंद्र
समिति ने जिन कॉलेजों को बाहर किया उनमें से एक अनुदानित, तीन राजकीय और 35 वित्तविहीन हैं। सूची में जो 17 नाम बढ़ाए गए वे सभी राजकीय या अनुदानित ही हैं। समिति ने धारण क्षमता के साथ विद्यालयों के बीच दूरी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी में बीते साल 150 सेंटर बनाए गए थे। ऑनलाइन सिस्टम से इनकी संख्या बीते साल के मुकाबले सात बढ़ी थी। इसके बाद जब समिति ने परीक्षण किया तो केवल 136 परीक्षा केंद्र ही बने। पिछले सालों में यह सबसे कम आंकड़ा है। बीते पांच सालों में परीक्षा केंद्रों की संख्या कभी भी 140 से कम नहीं रही है।
समिति ने परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर मुहर लगा दी, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया। समिति के सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने बोर्ड का निर्देश होने से सूची बोर्ड को भेजने की बात कही है। उनके अनुसार अब परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की तरफ से ही सार्वजनिक की जाएगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। सूची बोर्ड को भेज दी गई है। इसमें कई वित्तविहीन विद्यालयों के नाम हटाए गए हैं। वहीं, सूची से बाहर होने वाले राजकीय और अनुदानित विद्यालयों के नाम शामिल किए गए हैं। - डॉ. मुकेश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक