{"_id":"5a4e01834f1c1bc20a8b66d3","slug":"up-board-exam-admit-card-will-be-available-from-mid-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up Board Exam: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, इस तारीख से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
Up Board Exam: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, इस तारीख से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jan 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 15 जनवरी के बाद जारी होंगे। इसके बाद विद्यालय अपने लॉगिंग पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को वितरित करेंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होनी हैं, जिसे देखते हुए अफसर परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसके लिए कॉपियों के प्रकाशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। परीक्षा के लिए तकरीबन तीन करोड़ कॉपियां छपनी है।
विज्ञापन
यह काम कई जिलों में कराया जा रहा है। इसके साथ प्रश्न पत्रों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रश्न पत्र और कॉपियां 20 जनवरी के बाद विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्र जिलों के कोषागार में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक 15 जनवरी के बाद प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे। इसके बाद विद्यालय अपनी लॉगिंग से उसे डाउनलोड करके परीक्षार्थियों को देंगे। बताया कि इस बीच प्रवेश पत्र के लिए परीक्षार्थियों से वसूली की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।