फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   university will announce admission in bba and llb programme

BBAU : बीबीए-एलएलबी में प्रवेश को जल्द शुरू होंगे आवेदन

Thu, 10 May 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
university will announce admission in bba and llb programme
bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बीबीए-एलएलबी कोर्स को लेकर चल रहा ऊहापोह खत्म होता दिख रहा है। विवि प्रशासन बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमति की उम्मीद में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। यह इसी सप्ताह शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में चल रहे बीबीए-एलएलबी कोर्स की बीसीआई से मान्यता न होने का मामला काफी दिनों से चल रहा है। पिछले साल छात्रों के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश लिए, लेकिन बीसीआई से मान्यता नहीं ले सके।
विज्ञापन


इस बार भी सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश शुरू किए पर बीबीए-एलएलबी कोर्स के आवेदन का आगाज नहीं किया। इसे लेकर पिछले दिनों विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन बीसीआई से अनुमति नहीं मिल सकी। पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने इस कोर्स की अनुमति के लिए बीसीआई को आवेदन भेजा।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश से जुड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। अब विवि जल्द इसकी औपचारिकता पूरी कर प्रवेश आवेदन शुरू करेगा।

रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बीसीआई को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया है। जल्द प्रवेश आवेदन शुरू होंगे।

प्रो. नवीन अरोरा सदस्य मनोनीत

कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने पर्यावरण विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. नवीन कुमार अरोरा को बोर्ड ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज का सदस्य मनोनीत किया है। रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक अध्यादेश के अनुसार यह मनोनयन किया है।

जेएनयू वित्त अधिकारी बने सदस्य

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के वित्त अधिकारी को बीबीएयू की वित्त समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। जारी सूचना के अनुसार यह मनोनयन तीन साल के लिए होगा। अब तक गिरि इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुरिंद्र कुमार वित्त समिति के मनोनीत सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed