BBAU : बीबीए-एलएलबी में प्रवेश को जल्द शुरू होंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बीबीए-एलएलबी कोर्स को लेकर चल रहा ऊहापोह खत्म होता दिख रहा है। विवि प्रशासन बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमति की उम्मीद में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। यह इसी सप्ताह शुरू करने की तैयारी है।
विश्वविद्यालय में चल रहे बीबीए-एलएलबी कोर्स की बीसीआई से मान्यता न होने का मामला काफी दिनों से चल रहा है। पिछले साल छात्रों के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश लिए, लेकिन बीसीआई से मान्यता नहीं ले सके।
इस बार भी सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश शुरू किए पर बीबीए-एलएलबी कोर्स के आवेदन का आगाज नहीं किया। इसे लेकर पिछले दिनों विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
कुलपति ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन बीसीआई से अनुमति नहीं मिल सकी। पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने इस कोर्स की अनुमति के लिए बीसीआई को आवेदन भेजा।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश से जुड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। अब विवि जल्द इसकी औपचारिकता पूरी कर प्रवेश आवेदन शुरू करेगा।
रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बीसीआई को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया है। जल्द प्रवेश आवेदन शुरू होंगे।
प्रो. नवीन अरोरा सदस्य मनोनीत
जेएनयू वित्त अधिकारी बने सदस्य
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के वित्त अधिकारी को बीबीएयू की वित्त समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। जारी सूचना के अनुसार यह मनोनयन तीन साल के लिए होगा। अब तक गिरि इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुरिंद्र कुमार वित्त समिति के मनोनीत सदस्य थे।