{"_id":"5a2907dc4f1c1b4e718b7c21","slug":"transgender-will-get-a-chance-to-study-in-awadh-girls-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब छात्राओं के साथ ट्रांसजेंडर को भी मिलेगा यहां पढ़ने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब छात्राओं के साथ ट्रांसजेंडर को भी मिलेगा यहां पढ़ने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध गर्ल्स कॉलेज में अब छात्राओं के साथ ही ट्रांसजेंडर को भी पढ़ने का मौका मिलेगा। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी अनुमति दे दी है। अगले सत्र से ट्रांसजेंडर रेग्युलर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। साथ ही कॉलेज में खुले इग्नू के गर्ल्स सेंटर पर भी उन्हें यह सुविधा मिलेगी।
अभी तक कॉलेज और सेंटर में केवल छात्राएं ही दाखिला ले सकती थीं। इग्नू ट्रांसजेंडर को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें निशुल्क शिक्षा देता है। इस साल इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित अध्ययन केंद्र पर ट्रांसजेंडर ने दाखिला भी लिया है।
बुधवार को इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह तथा कॉलेज प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद अवध कॉलेज में भी ट्रांसजेंडर के दाखिले को हरी झंडी दे दी। कॉलेज प्रबंधक निशि पांडेय ने इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन
इग्नू के क्षेत्रीय अधिकारी अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि अवध कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र पर चार पीजी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हो रही है। इनमें मानव शास्त्र, दर्शन शास्त्र, अंग्रेजी एवं ग्रामीण विकास विषय शामिल हैं।

शिक्षा का मिले समान अधिकार
डेमो
बीए और बीकॉम के साथ ही छह माह का बैचलर्स प्रीप्रेट्री प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है, जिनके माध्यम से औपचारिक शिक्षा न ग्रहण करने वाले विद्यार्थी भी मुख्य शिक्षा की धारा से जुड़ सकते हैं। जनवरी 2018 सत्र में प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2017 है।
ट्रांसजेंडर के लिए हमारे समाज में अलग से शिक्षण संस्थान नहीं हैं। कुछ ट्रांसजेंडर छात्रों के साथ पढ़ने में सहज महसूस करते तो कुछ छात्राओं के साथ। अभी तक कॉलेज में ट्रांसजेंडर ने दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्हें भी पढ़ाई का समान मौका मिलना चाहिए। इसलिए हमारे कॉलेज की प्रबंधन समिति उनके दाखिले को मंजूरी देगी। - प्रो. निशि पांडेय प्रबंधक, अवध गर्ल्स पीजी कॉलेज
कॉलेज में इस समय दिव्यांग छात्राएं भी पढ़ाई कर रही हैं, जिनमें बधिर भी शामिल हैं। प्रबंध समिति के फैसले के बाद ट्रांसजेंडर को भी दाखिला दिया जा सकेगा। यह एक अच्छा कदम होगा। - डॉ. उपमा चतुर्वेदी प्राचार्य, अवध गर्ल्स पीजी कॉलेज