{"_id":"608d01258ebc3ed1ea3f5d20","slug":"transforming-leadership-award-to-lucknow-university-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राय को ट्रांसफॉर्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राय को ट्रांसफॉर्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड
Sat, 01 May 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 May 2021 12:50 PM IST
सार
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए पुरस्कार समारोह में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण माथुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलएमए देश के अग्रणी संस्थानों में से एक है और एआईएम में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन होने का खिताब 8 बार जीत चुकी है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ‘एलएमए ट्रांसफॉर्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड 2020' से पुरस्कृत किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए पुरस्कार समारोह में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण माथुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलएमए देश के अग्रणी संस्थानों में से एक है और एआईएम में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन होने का खिताब 8 बार जीत चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को उनके पिछले 01 वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। प्रो. राय को यह पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्लानिंग कमीशन उत्तरप्रदेश के पूर्व वाइस चेयरमैन एनसी वाजपेई द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
प्रो. राय ने विश्वविद्यालय की पूरी टीम को इस सफलता का भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 01 साल में ही विश्वविद्यालय अपने शिक्षा और प्रशासन प्रणाली में स्पीड, एक्यूरेसी और ट्रांसपेरेंसी का संचार करने में समर्थ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सभी बदलाव विश्वविद्यालय के सबसे बड़े भागीदार उसके विद्यार्थियों के विकास को ध्यान में रखकर ही किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद्, कलाकार, इंस्टीट्यूट के निदेशक, लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक और ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्य शामिल थे।