LU में ओपन एयर समेत तीन कैंटीनों की सौगात जल्द, खाने की क्वालिटी भी होगी अच्छी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावा किया जा रहा है कि अब सभी कैंटीनों में मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी। विवि प्रशासन इनका निर्माण पूरा होने के बाद नई-पुरानी सभी कैंटीनों के टेंडर भी नए सिरे से जारी करेगा।
विवि को ओपन एयर कैंटीन के लिए पिछले साल ही तीन लाख रुपये मिले थे। इसका काम पिछले साल ही शुरू होना था। कुलपति ने इसका काम तुरंत शुरू करने का निर्देश भी दिया था। इसके बाद एक साल बीत गया है, लेकिन ओपन एयर कैंटीन का काम शुरू नहीं हो सका था।
स्टूडेंट्स को अब ओपन एयर के साथ ही दो अन्य नई कैंटीन की भी सौगात मिलेगी। ओपन एयर कैंटीन का काम छात्रसंघ भवन के पास शुरू हो चुका है। जबकि ओल्ड कैंपस में बायोकेमिस्ट्री विभाग के पास कैंटीन का निर्माण हो रहा है।
जबकि न्यू कैंपस में पुरानी जगह पर ही कैंटीन का निर्माण कराया जा रहा है। पुराने परिसर में इसके अलावा छात्रसंघ भवन, विज्ञान संकाय और कॉमर्स संकाय पर कैंटीन चल रही हैं।
न्यू कैंपस में फिलहाल कोई कैंटीन नहीं
लविवि के न्यू कैंपस में इस समय एक भी कैंटीन नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को एक कप चाय के लिए भी दो किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नवीन परिसर में पिछले छह महीने से कैंटीन ठप पड़ी है। अब नए सिरे से कैंटीन का निर्माण शुरू हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।
इस संबंध में लविवि के प्रवक्ता प्रो. एनकेे पांडेय ने बताया कि विवि के ओल्ड तथा न्यू कैंपस में विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री की कैंटीन सुविधा मिलेगी। इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ओपन एयर तथा अन्य कैंटीन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।